फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: छात्रा को बाइक सवारों ने पीटा, पिस्टल तान मोबाइल व बस पास छीना

Tue, 03 Oct 2023 07:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, साढौरा, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

नकटी नदी के पुल पर टिबड़ी रोड पर शाम को वारदात हुई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी।  
विज्ञापन
महिला से मारपीट - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनागर के साढौरा क्षेत्र में कस्बा में टिबड़ी रोड पर मंगलवार शाम कॉलेज से घर लौट रही छात्रा के साथ बाइक सवार दो बदमाशों ने मारपीट की। आरोपियों ने उसके पेट में भी लात मारी जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इतना ही नहीं बदमाशों ने उस पर पिस्टल भी तानी। इसके बाद आरोपी छात्रा का मोबाइल व बस पास लेकर फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही थाना साढौरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।

विज्ञापन


अस्पताल में ले जाकर छात्रा का मेडिकल कराया गया। मामले की सूचना पाते ही जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल संधू सैदूपुर भी मौके पर पहुंचे। साढौरा क्षेत्र के सैदूपुर गांव की कविता जिला अंबाला के नारायणगढ़ के राजकीय कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। मंगलवार शाम वह नारायणगढ़ बस स्टैंड से सरकारी बस में सवार होकर साढौरा आई थी।

साढौरा बस स्टैंड पर उतरने के बाद वह बाजार में दुकान से घर के लिए कुछ सामान खरीदने लग गई। जब वह पैदल नकटी नदी का पुल पार करके टिबड़ी रोड पर पहुंची तो पीछे से बाइक सवार दो युवक उसके पास आए। आते ही एक युवक ने सबसे पहले युवती के पेट में लात मिली। उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने छात्रा पर पिस्टल तान दी।
विज्ञापन


पिस्टल के दम पर आरोपी युवती का मोबाइल व बस पास छीन कर फरार हो गए। छात्रा ने इस बारे में वहां से गुजर रहे लोगों को रोक कर सारी बात बताई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना साढौरा एसएचओ मेम सिंह मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पाते ही छात्रा के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। छात्रा को सबसे पहले साढौरा के अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसका मेडिकल कराया गया।

एसएचओ मेम सिंह ने बताया कि सूचना मिलती ही कुछ मिनट में पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। युवती की मेडिकल कराया जा रहा है। छात्रा से बदमाशों के हुलिया के बारे में जानकारी ली जाएगी। बाजार में लगे सीसीटीवी की भी जांच की जाएगी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें