फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

Tue, 28 Mar 2017 11:48 PM IST
yamuna nagar beuro
विज्ञापन
विज्ञापन
खजूरी रोड पर शादीपुर स्थित वैदिक साधन आश्रम के नजदीक ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज आगामी कार्यवाही शुरू कर दी।  
विज्ञापन

बिहार के जिला गया गांव बरीयावा निवासी 28 वर्षीय टूनटून शादीपुर रोड स्थित प्लाई फैक्ट्री में काम करता था। सोमवार शाम के समय वह शादीपुर रोड स्थित वैदिक साधन आश्रम के नजदीक से पैदल जा रहा था। तभी सामने से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक चालक हादसे में घायल युवक को देख वहां से फरार हो गया। घायल हुए युवक को ट्रामा सेंटर भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। जिसकी पीजीआई ले जाते वक्त मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें