फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंश्यारेंस कंपनी से क्लेम लेने के लिए रचा था ड्रॉमा

Wed, 28 Sep 2016 11:55 PM IST
amar ujala beuro yamunanagar
विज्ञापन
y - फोटो : yamunanagar
विज्ञापन
खजूरी रोड पर चार सितंबर को ऑटो चालक से हुई लूट फर्जी निकली। इंश्योरेंस कंपनी से ऑटो का क्लेम लेने के लिए चालक ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर ड्रॉमा रचा था। पुलिस ने मामले में लूट का केस रद्द कर ऑटो चालक और उसके साथी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्जकर कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन



पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चार सितंबर को खुर्दी निवासी हरपाल दास ने पुलिस को सूचना दी कि वह सुबह चार बजे अपने साथी सिंह राम खजूरी थाना जठलाना के साथ अपने थ्री व्हीलर पर गांव खजूरी की ओर जा रहा था और जब वह अपने थ्री व्हीलर को लेकर खुर्दी नहर पुल के पास पहुंचा तो तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसका थ्री व्हीलर, मोबाइल फोन, नकदी व जरूरी कागजात छीन कर वहां से फरा हो गए।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस वारदात बारे थाना जठलाना में तीन अज्ञात पर लूट का केस दर्ज किया गया। वारदात को सुलझाने व वारदात में शामिल आरोपियों को पकड़ने का जिम्मेवारी सीआईए स्टाफ  के इंचार्ज निरीक्षक संदीप कुमार को सौंपी गई। पुलिस जांच के दौरान हरपाल ने वारदात में छीने गए मोबाइल फोन का प्रयोग स्वयं करना शुरू कर दिया >
विज्ञापन


और जब हरपाल दास ने मोबाइल फोन का प्रयोग किया तो इसी आधार पर पुलिस टीम ने हरपाल सिंह से गहन पूछताछ की और पुलिस पूछताछ के दौरान हरपाल दास ने बताया कि वह धोखे से इंशोरेंस कंपनी से अपने थ्री व्हीलर का क्लेम लेना चाहता था और इसी कारण यह योजना बनाई और इस सारी वारदात को अंजाम देने के लिए मैंने सिंग राम को भी अपने साथ मिला लिया और योजना के अनुसार सिंग राम ने मुझे ईख के खेत में रस्सी से बांधा था।

पुलिस पूछताछ के दौरान हरपाल दास ने बताया कि मैंने व सिंग राम ने मिलकर उपरोक्त थ्री व्हीलर को झूठी सूचना देने से तीन व चार दिन पहले ही जगाधरी में कबाड़ी के पास बेच दिया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले में लूट का केस हटाकर आरोपी हरपाल दास व सिंग राम के खिलाफ  धोखाधड़ी व साजिश सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर लिया है। उपरोक्त आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमाण्ड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें