विधायक असीम गोयल ने कहा कि एक व्यक्ति यदि रक्तदान करता है तो कम से कम तीन लोगों की जिंदगी बचा सकता है। वे बुधवार को राजकीय बहुतकनीकी संस्थान अंबाला शहर में आयोजित रक्तदान शिविर में बोल रहे थे। यह शिविर राजकीय बहुतकनीकी संस्थान अंबाला शहर व रोटरी क्लब अंबाला शहर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जबकि पीजीआई के डॉक्टरों की टीम ने भी सहयोग किया। शिविर में करीब 200 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर की अध्यक्षता प्रांतीय सह संपर्क प्रमुख आरएसएस राजेश गायेल ने की, जबकि उद्योगपति विनोद बंसल, समाजसेवी दिनेश ग्रोवर विशिष्ट अतिथि रहे। नेशनल स्टार ब्लड डोनर राजेंद्र गर्ग को उनके 176 यूनिट रक्तदान पर सम्मानित किया गया। संस्थान के प्राध्यापक एवं शिविर के आयोजक मदन गर्ग को उनके 73 यूनिट रक्तदान पर बधाई दी।
विधायक ने कहा कि रक्तदान एक व्यक्ति को स्वस्थ बनाता है, जबकि दूसरों को भी अन्य की जिंदगी बचाने के लिए प्रेरित करता है। संस्थान के प्रधानाचार्य पवन कुमार सोनी ने कहा की हमारे देश के नौजवान छात्रों के द्वारा एकत्रित की गई रक्त यूनिट की संख्या लगभग दो करोड़ है। शिविर में अंबाला जिला सत्र न्यायाधीश दीपक गुप्ता ने संस्थान के छात्रों व प्राध्यापकों का रक्तदान करने पर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर एडवोकेट नम्रता गौड व एडवोकेट डॉ. सचिन गोयल, रोटरी क्लब अंबाला शहर के प्रेजिडेंट शैलेश दीवान, विपिन ओबराय, आरके मक्कड़, मुकेश सिंघल, संस्थान के राजीव सपरा, एनके गोयल, मैदान गर्ग, आरएल सैनी, धर्मवीर सैनी, पुष्पिंदर, आशीष मेहता, अजय मलिक, दीपिंदर गिल, इंदरजीत सिंह, रविंदर पुनिया, भारती, दीपक पूनिया, भारत भूषण, जेएस नारंग, दीपक गुप्ता, कुलबीर आदि मौजूद रहे।