फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खड़ी महिला से पता पूछने के बहाने झपटी सोने की चेन

Fri, 21 Oct 2016 12:02 AM IST
amar ujala beuro yamunanagar
विज्ञापन
bn - फोटो : nb
विज्ञापन
शहर में घर के बाहर खड़ी महिलाओं से पता पूछने के बहाने स्नेचिंग करने वाला गिरोह सक्रिय है। आरोपी युवक पता पूछने के बहाने महिला का ध्यान भटकाते है और गले से सोने की चेन या मंगलसूत्र झपटकर फरार हो जाते है। सप्ताह भर में पता पूछने के बहाने करीब चार स्नेचिंग की वारदातें हो चुकी है। ताजा वारदात गुरुवार दोपहर हुडा सेक्टर 17 में कोठी नंबर 2126 के बाहर हुई। जहां बाइक सवार दो युवकों ने घर के बाहर खड़ी महिला से पता पूछने के बहाने सोने की चेन झपट ली। वारदात को अंजाम देकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस व सीआईए व डिटेक्टिव स्टाफ ने घटनास्थल का मुआयना किया। मामले में पुलिस ने दो अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हुडा सेक्टर-17 निवासी सतविंद्र मलिक ने बताया कि गुरुवार दोपहर के समय उसकी मां नक्षत्र कौर अपने घर के बाहर खड़ी नौकरानी को देख रही थी, तभी पल्सर बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। एक युवक बाइक से उतर कर घर के बाहर गेट के सामने खड़ी उसकी मां के पास गया, जबकि दूसरा युवक बाइक स्टार्ट करके खड़ा रहा। युवक ने गेट के सामने खड़ी उसकी मां से उसका ध्यान भ्रमित करने के लिए किसी के घर का पता पूछने लगा, जब महिला पता बताने के लिए इशारा किया तो आरोपी युवक गले से सोने की चेन विद लॉकेट झपटकर बाइक पर बैठकर फरार हो गया। उसकी मां चिल्लाई तो वे भी शोर सुनकर बाहर आ गए। लेकिन तब तक आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर थाना शहर जगाधरी, सीआईए, डिटेक्टिव स्टाफ व सीआईए-टू की टीमें मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। महिला के अनुसार आरोपी युवक उसके गले से करीब चार तोले की सोने की चेन झपट कर ले गए। जिसकी कीमत करीब एक लाख बीस हजार रुपये की थी। जांच के बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक ही तरीके से चौथी घटना
सप्ताहभर में बाइक स्नेचरों ने एक ही तरीके से इस चौथी वारदात को अंजाम दिया। इससे पहले बाइक सवार दो युवकों ने प्रोफेसर कॉलोनी में 12 अक्तूबर को दो महिलाओं से ऐसे ही चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम दिया था। इसके बाद 17 अक्तूबर को सावनपूरी निवासी बिमला के गले से सोने की चेन झटकी थी। तीनों वारदातों में बाइक सवार दो युवकों ने अंजाम दिया। पीड़ित महिलाओं के अनुसार आरोपियों की उम्र 19 से 25 साल के बीच थी। सभी वारदातों में एक युवक ने बाइक से नीचे उतरकर महिला से पता पूछने के बाद ध्यान भटकते ही अंजाम दिया।
विज्ञापन


स्नेचरों के निशाने पर घरों के बाहर खड़ी महिलाएं
शहर में रोजाना छीना झपटी, लूटपाट की आए दिन घटनाएं हो रही है। जिससे शहरवासियों में भय का माहौल और अपराधियों के हौसले बुलंद है। घरों के बाहर खड़ी या घर से निकल रही महिलाएं स्नेचरों के निशाने पर है। अब तक हुई स्नेचिंग की अधिकतर वारदातें घर के बाहर खड़ी महिलाओं के साथ ही हुई है।

सप्ताहभर में हुई स्नेचिंग की मुख्य घटनाएं :
12 अक्तूबर को प्रोफेसर कॉलोनी निवासी बुजुर्ग रुकमणि यादव के गले से सोने की चेन झपटी।
12 अक्तूबर को प्रोफेसर कॉलोनी में ही रूपारानी से सोने की चेन झपटी।
17 अक्तूबर को जगाधरी के प्रकाश चौक पर जेसको कॉलोनी के नजदीक पंजाब के बग्गा निवासी नीलम के गले से झपटी सोने की चेन।
17 अक्तूबर को ही सावनपुरी में कॉलोनी की ही बिमला के गले से सोने की चेन झपटी।

बाइक का करते है प्रयोग
स्नेचर वारदात को अंजाम देने में रेस्सर बाइक का इस्तेमाल करते है। अभी तक हुई वारदातों में बदमाशों से सबसे ज्यादा पल्सर या अपेचे बाइक का प्रयोग किया। जानकारों की माने तो स्नेचर वारदात को अंजाम देकर तेज गति से फरार होते है। ऐसे में रेस्सर बाइक का ही अधिकतर प्रयोग किया जाता है।

हुडा में हुई स्नेचिंग की घटना के बाद जगाधरी शहर पुलिस, सीआईए व डिटेक्टिव स्टाफ ने मुआयना किया था। दो अज्ञात पर मामला दर्जकर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
इंस्पेक्टर सुनील, एसएचओ, थाना शहर जगाधरी।


इधर, हेल्मेट पहने बाइक सवार ने झपटी महिला के गले से सोने की चेन
रादौर। रादौर की डाकखाना गली से वीरवार की शाम को बाइक सवार चेन स्नेचर एक महिला के गले से सोने की चेन उड़ा ले गया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने अज्ञात बाइक सवार चेन स्नेचर का पीछा किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। रादौर में टेलीफोन एक्सचेज कॉलोनी निवासी हरनाम सिंह ने रादौर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी पूनम रानी वीरवार को किसी काम से माता मोहल्ला रादौर में गई थी। जब वह वापस घर लौट रही थी तो डाकखाना वाली गली में एक हेल्मेट पहने बाइक सवार ने उसकी पत्नी पूनम रानी के गले से एक तोले सोने की चेन झपट ली। चेन छीनने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। चेन छीनने की घटना से उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। रादौर में चेन स्नेचिग की घटना से महिलाओं में भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें