सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों का दल बुला लिया गया लेकिन हेड पर पानी बहुत ज्यादा होने के कारण गोताखोर नहर में उतर नहीं पाए। वहीं दूसरी तरफ पानी का बहाव भी बहुत तेज है। ऐसे में युवक के बह जाने की संभावनाओं के चलते उसकी तलाश वहां से आगे की जा रही है। अंधेरा होने तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। ग्रामीण व रिश्तेदारों ने भी उसकी अपने स्तर पर तलाश शुरू कर दी है। विपिन के पड़ोसियों ने बताया कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।
पिता व भाई की मौत हो चुकी है
ग्रामीणों के अनुसार विपिन ही घर में अकेला कमाने वाला था। वही घर का पूरा खर्च चला रहा था। दोनों बच्चे पढ़ते हैं। विपिन के पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। वहीं उसके छोटे भाई नितिन की भी संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। बताया जाता है कि उसका छोटा भाई नितिन चंडीगढ़ में बुआ के पास रहता था। करीब सवा चार साल पहले वहीं पर उसका शव फंदे पर मिला था लेकिन उसके दोनों बाजू टूटे हुए थे। अभी तक उसकी मौत का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है।
यह भी पढ़ें- आतंकी हमले की आशंका: पठानकोट में रेड अलर्ट, हिमाचल प्रदेश व जम्मू की सीमाएं सील, वाहनों की गहन जांच जारी
दो थानों की पुलिस कर रही जांच
इस मामले की जांच दो थानों की पुलिस कर रही है। चूंकि विपिन का घर गांव खारवन में है और गांव थाना सदर जगाधरी क्षेत्र में पड़ता है। जबकि दादुपुर हेड थाना छछरौली क्षेत्र में है। विपिन की नहर में थाना छछरौली पुलिस तलाश कर रही है। जबकि रजनेश के जहर निकलने व पूरे प्रकरण की जांच थाना सदर जगाधरी पुलिस कर रही है।
खारवन में महिला के जहर निकलने की सूचना अस्पताल की ओर से मिली थी। जिस पर पुलिस अस्पताल पहुंची। यहां महिला की हालत गंभीर थी और वह बयान देने की स्थिति में नहीं थी। वहीं घर पर पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुभाषचंद, प्रभारी, थाना सदर जगाधरी।
लोगों ने दादुपुर हेड से युवक के नहर में छलांग लगानी की सूचना दी थी। पुलिस ने पहुंच कर मौका मुआयना किया। इस दौरान युवक की बाइक हेड पर ही खड़ी मिली। नंबर के आधार पर उसकी शिनाख्त की गई। फिलहाल युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। तलाश जारी है।
पृथ्वी सिंह, प्रभारी, थाना छछरौली।