फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रात में चोरों ने अंजाम दी पांच वारदात, एक में शटर तोडने में रहे विफल

Sun, 31 Jan 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में चोरों ने शुक्रवार रात पांच वारदात को अंजाम दिया, जबकि एक में वह शटर तोड़ने में विफल रहे। इनमें बिलासपुर-साढ़ौरा मार्ग स्थित गांव मारवाकलां में चोरों ने एक साथ चार जगह चोरी की, जबकि एक में विफल रहे। जबकि बिलासपुर अनाजमंडी में चाय की दुकान को भी निशना बनाकर चोर हजारों रुपये का सामान चुरा ले गए। पुलिस ने छानबीन के बाद अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया। माहभर के भीतर हुईं दर्जनभर चोरी की घटनाओं से ग्रामीण दहशत में हैं व पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार रात गांव मारवाकलां के गूगामाड़ी के कमरे से चोर खाद्य व पूजन सामग्री व अन्य सामान चुरा ले गए। इस दौरान गल्ले को तोड़ने का भी प्रयास किया, जिसमें वह असफल रहे। गांव के हंसराज किरयाना स्टोर से चोर गल्ले से दस हजार की नकदी समेत हजारों रुपये के सामान ले गए। गांव के सचिन कुमार के स्टूडियो से शटर तोड़ चोर कैमरे सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर गए। सचिन के अनुसार चोरी हुआ सामान करीब पांच हजार रुपये का है।

गांव के बस स्टैंड के समीप साइकिल की दुकान से भी शटर तोड़ चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन इसमें चोर विफल रहे। इसी प्रकार बिलासपुर अनाज मंडी के समीप जगमाल की चाय की दुकान से चोर चाय बनाने के बर्तन व अन्य सामान को चुरा ले गए। शनिवार सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन के बाद अज्ञात पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों में चोरों की दहशत :
बिलासपुर में नववर्ष के बाद सर्दियों के साथ चोरी की बढ़ती वारदात को देख ग्रामीण में दहशत का माहौल है। चोरी की सिलसिलेवार हो रही घटनाओं से सहमे लोग कई स्थानों पर रातभर जागकर पहरा देने पर मजबूर हैं। वहीं, गांव मारवाकलां में माहभर के भी हुईं करीब एक दर्जन चोरी की वारदात से गांववासियों में आक्रोश है और गांव में पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की मांग कर रहे हैं।

गांव के गोपाल, तरसेम, जगमाल सिंह, देसराज, फकीरचंद, प्रेमचंद ने कहा कि उनके गांव की ओर रात में पुलिस की कोई पीसीआर चक्कर नहीं लगाती है। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इससे दो दिन पूर्व भी चोरों ने तीन जगह चोरी की वारदत को अंजाम दिया और कुछ दिन पहले गांव में बस स्टैंड के पास से मधुमक्खी के बक्से चुरा लिए थे। मारवाकलां में एक माह से बढ़ रही चोरी की घटनाओं से गांव के लोगों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है, जिसके कारण ग्रामीणों को भय के माहौल में जीना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें