फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेता सरपंच के समर्थक के साथ मारपीट, हवाई फायर किए

Mon, 18 Jan 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। खंड के गांव चंदाखेड़ी में जीत का जशभन मनाकर लौट रहे एक सरपंच के समर्थक के साथ मारपीट की गई। इस दौरान किसी ने हवाई फायर भी किया। मामले की शिकायत देने के लिए सरपंच पक्ष के लोग थाने पहुंचे हैं।
विज्ञापन

चंदाखेड़ी गांव में धर्मबीर सरपंच बने हैं। उनके समर्थकों ने गांव में विजय जुलूस निकाला।

सरपंच का एक समर्थक गुल्लू जशभन मनाने के बाद अपने घर लौट रहा था। रास्ते में चुनाव हार चुके एक प्रत्याशी के समर्थकोें ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान किसी ने दो राउंड हवाई फायर भी किए। फायर की आवाज सुनकर सरपंच के समर्थक वहां पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षाें में झगड़ा भी हुआ। इसके बाद सरपंच पक्ष की ओर से मामले की शिकायत बिलासपुर थाने में की गई। थाने के एसएचओ वेदप्रकाश ने बताया कि एक पक्ष के लोग थाने आए थे। उन्होंने फिलहाल लिखित में शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें