फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिला अंग्रेजी शराब का जखीरा, यूपी में करते थे सप्लाई

Sun, 07 Aug 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,यमुनानगर
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
यमुनानगर। गांव मैहलावाली में एक देशी शराब के ठेके के नजदीक बने ठेके के कारिंदे के कमरे से एक्साइज स्टाफ ने अंग्रेजी शराब की 24 पेटियां बरामद की। आरोपी सात पेटियां मारुति कार में रखकर सप्लाई के लिए जाने वाले थे। स्टाफ ने दबिश देकर कुल 31 अंग्रेजी शराब की पेटियां जब्त की। मौके से दो लोगों को भी काबू किया गया।
विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि कमरे में अंग्रेजी शराब में देशी शराब मिलाकर बेची जाती थी। कमरे में स्टॉक जमा करने के बाद शराब की सप्लाई यूपी में की जाती थी। स्टाफ ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक्साइज स्टाफ को रविवार सुबह गुप्त सूचना मिली थी कि गांव मैहलावाली में एक देशी शराब के ठेके के नजदीक उसी ठेके के कारिंदे के कमरे में भारी मात्रा में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब रखी हुई है। सूचना मिलने पर टीम का गठन किया गया। टीम में एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर सतनाम सिंह, एक्साइज स्टाफ के एएसआई राजपाल, ई/एएसआई राजीव कुमार, एचसी गुरदयाल सिंह की टीम सुबह करीब साढ़े नौ बजे मौके पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि एक देशी शराब के ठेके के नजदीक बने कमरे के बाहर एक मारूति कार खड़ी हुई है।
विज्ञापन


जिसे एक युवक लेकर चलने ही वाला था। टीम ने तुरंत कार को रुकवाकर उसकी जांच की। जांच में कार के अंदर से छह अंग्रेजी शराब की पेटियां और एक पेटी बीयर की बरामद की गई। जब कार चालक से शराब का परमिट व अन्य दस्तावेज मांगे तो आरोपी से ना तो परमिट मिला और ना ही अन्य दस्तावेज। कार चालक की पहचान गुगलो गांव निवासी विक्रम सिंह के रूप में हुई।

कार को कब्जे में लेकर स्टाफ ने देशी शराब के ठेके के नजदीक बने कमरे में दबिश दी। यहां स्टाफ को मुंसीबल निवासी प्रदीप कुमार नाम का युवक मिला। स्टाफ ने जब कमरे की जांच की तो कमरे के अंदर से विभिन्न ब्रांड की 24 अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद की।

कमरे के अंदर और कार के अंदर रखी शराब की कुल 31 पेटियों को कब्जे में लेकर एक्साइज विभाग के हवाले कर दिया। वहीं मामले में एक्साइज स्टाफ ने आरोपी प्रदीप व विक्रम के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यूपी में की जाती थी सप्लाई :
बताया जा रहा है कि देशी शराब के ठेके के नजदीक बने कमरे को एक गोदाम के रूप में प्रयोग किया जाता था। जहां अवैध रूप से शराब की पेटियों को जमा करके बाद में इसे यूपी के विभिन्न जिलों में सप्लाई किया जाता था। देशी शराब का ठेका नजदीक होने पर कमरे के अंदर अंग्रेजी शराब में देशी शराब मिलाकर बेचने का भी संदेह जताया जा रहा है। हालांकि इसकी अधिकारियों पुष्टि कोई एक्साइज स्टाफ या एक्साइज विभाग द्वारा नहीं की जा रही है।

देशी शराब के ठेके के कारिंदे पर रहती थी कमरे की चाबी :
जिस कमरे से एक्साइज स्टाफ को अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। उसकी चाबी स्टाफ को नजदीक बने देशी शराब के ठेके के कारिंदे से मिली। बताया जा रहा है कि कारिंदा इसी रूम में रहता था और यहां से अंग्रेजी शराब की सप्लाई यूपी में करता था। गुप्त सूचना में भी स्टाफ सदस्यों को देशी शराब के ठेके के कारिंदे के पास कमरे की चाबी होने की सूचना मिली थी।

गुप्त सूचना के आधार पर मैहलावाली गांव में दबिश देकर 31 अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद की गई। मौके से दो लोगों को भी गिरफ्तार कर बेल पर छोड़ दिया गया। देशी शराब मिलाने संबंधित कोई उपकरण या बोतलें मौके से बरामद नहीं की गई। जिससे यह तय नहीं हो पाता कि कमरे में अंग्रेजी शराब में देशी शराब मिलाई जाती थी। आरोपी शराब को यहां जमाकर के यूपी में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन

- एएसआई राजपाल, जांच अधिकारी, एक्साइज स्टाफ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें