फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने घर और दुकान के चटकाए ताले, उड़ाया हजारों रुपये का सामान

Fri, 30 Sep 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद भी चोरी की घटनाओं के ग्राफ पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है। इसी कड़ी में गत दिवस चोर अलग-अलग स्थानों पर सूने घर और दुकान के ताले तोड़ हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने  दोनों मामलों में जांच के बाद अज्ञात पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिवपुरी-बी कॉलोनी के भूपेश ने बताया कि वह 27 सितंबर को घर का ताला लगाकर परिवार के सदस्यों के साथ किसी काम से बाहर गए थे। जब वह काम खत्म कर वापस लौटे तो घर का ताला टूटा था और अंदर सब सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पाया कि घर पर करीब 69 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए हैं, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है।
उधर, तेजली निवासी जावेद ने बताया कि वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर आ गए थे। अगली सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो शटर के ताले टूटे थे और अंदर सब सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पाया कि दुकान से एलईडी व अन्य उपकरण नहीं हैं, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये है। पुलिस ने जांच कर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें