फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पत्नी ही निकली हत्यारोपी, प्रेमी व दिव्यांग सहेली के साथ अजय को उतारा था मौत के घाट

Sun, 24 Mar 2024 03:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

अजय का अधजला शव 21 मार्च को बूड़िया रोड पर खेत में मिला था। बाजू पर अजय और कोमल लिखा हुआ था। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान की है। 
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जिला मोतिहारी के गांव बारावुर्क निवासी 40 वर्षीय अजय की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उनकी पत्नी कोमल ने ही की थी। कोमल ने अपने प्रेमी अमित व दिव्यांग सहेली सोनम की मदद से अजय की हत्या की थी। अजय जिंदा तो नहीं है यह जानने के लिए उन्होंने उसके शरीर पर चाकू से कई वार किए। यहां तक की उसका गला भी काटा।

विज्ञापन


शरीर में कोई हरकत न होने पर आरोपियों ने उसके शव को ई-रिक्शा में डाला और बूड़िया रोड पर चौधरी देवीलाल आयुर्वेदिक कॉलेज के पास सड़क किनारे फेंक दिया और उसमें आग लगा दी। परंतु शव आधा ही जल पाया। जिससे उसकी पहचान करने में मदद मिली। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने हत्या के मामले में कोमल व उसकी सहेली सोनम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। वहीं अमित की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

अजय व कोमल ने किया था प्रेम विवाह
पुलिस की जांच में सामने आया है कि अजय ने कोमल के साथ प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद दोनों भाग कर यमुनानगर आ गए थे। वह यहीं पर फैक्टरी में काम करने लगा। इस शादी से उनके पास दो बच्चे भी हैं। कोमल शहर की गोल्डनपुरी में अपनी सहेली सोनम के साथ रहने लगी। सोनम ई-रिक्शा चलाती है। करीब सवा साल पहले अजय वापस बिहार चला गया था। जहां पर उसने किसी दूसरी युवती से शादी कर ली थी। इस बीच कोमल के अमित के साथ संबंध बन गए। अमित भी ई-रिक्शा चलाता है।
विज्ञापन


लौट कर अजय कोमल को वापस ले जाने लगा
इसी दौरान कुछ दिन पहले अजय यमुनानगर वापस आ गया। पुलिस के अनुसार अजय कोमल को अपने साथ बिहार ले जाने का दबाव बना रहा था। परंतु कोमल ने वापस जाने से मना कर दिया। इसके बाद अजय दोनों बच्चों को अपने साथ बिहार ले जाने की धमकी देने लगा। कोमल को इस बात की चिंता सताने लगी की यदि अजय उसे अपने साथ वापस ले गया तो वह अमित से दूर हो जाएगी। इसलिए उसने अमित व सहेली सोनम से इस बारे में बात की। तीनों ने मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई।

20 मार्च की रात को योजना के तहत अजय की हत्या कर दी। इसके बाद सोनम की ई-रिक्शा में शव को डालकर बूड़िया रोड पर मेडिकल कॉलेज के सामने फेंक दिया। यहां पर अमित ने उसके शव को आग लगा दी। जिससे उसकी पहचान न हो सके।

दोनों को गिरफ्तार कर लिया है: नरेंद्र सिंह
थाना शहर जगाधरी एसएचओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि अजय की हत्या कोमल ने अपनी सहेली सोनम व अमित के साथ मिलकर की थी। कोमल व सोनम को गिरफ्तार कर लिया है। अमित की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
21 मार्च को मिला था अजय का शव
अजय का शव 21 मार्च को बूड़िया रोड पर चौधरी देवीलाल आयुर्वेदिक कॉलेज के सामने मॉडल टाउन निवासी विकास के खेत में मिला था। उनके चौकीदार राकेश ने शव पड़ा देखा था। मृतक की गर्दन आधी कटी हुई थी। पेट पर भी ब्लेड से निशान बने हुए थे। शव को कपड़े में बांधा हुआ था। शव को जलाकर पहचान मिटाने का प्रयास किया गया, लेकिन शव पूरी तरह से नहीं जल सका। मृतक की बाजू पर कोमल व अजय कुमार लिखा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी व काल डिटेल खंगाली। जिससे मृतक की शिनाख्त अजय कुमार के रूप में हुई थी। पुलिस ने सड़क पर लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी तो उसमें सोनम की ई-रिक्शा नजर आई। पुलिस ने कोमल से पूछताछ की तो उसने सारी कहानी बता दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें