फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ घंटे चली बैठक में विज ने 12 में छह परिवादों का किया निपटारा, तीन अफसर सस्पेंड

Thu, 13 Apr 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लघु सचिवालय सभागार में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करने पहुंचे स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने अफसरों की जमकर क्लास ली। दो परिवादों में विज ने पटवारी, पुलिसकर्मी व तत्कालीन डीएसडब्ल्यूओ को सस्पेंड कर दिया। वहीं, एक अन्य परिवाद में निगम कमीश्रर को चार्जशीट करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डेढ़ घंटे चली बैठक मेें विज ने 12 परिवादों की सुनवाई कर छह का मौके पर ही निपटारा कर दिया, जबकि छह को अगली बैठक तक लंबित रखा।

बैठक में गांव नागल के रविंद्र सिंह की शिकायत पर सुनवाई कर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पांच हजार रुपये रिश्वत लेकर इंतकाल करने के आरोप में संबंधित पटवारी को सस्पेंड कर उसके खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिया। गांव फाजलपुर निवासी सफी खान ने अपने परिवाद में कहा गांव के सरपंच अपने संबंधी की फर्जी तरीके से विकलांग पेंशन लगाई गई। इसमें सबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग पर राज्यमंत्री विज ने तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी व इसी केस से जुड़े एएसआई सतपाल सिंह को सस्पेंड करने के आदेश दिए। जगाधरी की विजय नगर कॉलोनी निवासी एडवोकेट गुरुप्रीत सिंह द्वारा घर के पास चल रही खाद की फैक्ट्री के विरोध में शिकायत पर कई माह बाद भी कार्रवाई न करने पर राज्यमंत्री विज ने नगर निगम के कमीश्रर के विरुद्ध कार्रवाई कर उन्हें चार्जशीट करने के आदेश दिया। विज ने जुड्डा शेखान निवासी परमजीत कौर, गांव सारण निवासी राजेश कुमार, गावं नाहरपुर निवासी कैप्टन कृपाल सिंह संधु व गांव देवधर के विरेंद्र कुमार के परिवादों का मौके पर ही निपटारा कर दिया। एक परिवाद में भागुमाजरा निवासी रघबीर सिंह ने गांव के सरपंच पर हेराफेरी व फर्जी बिल तैयार करने और पंचायती राशि गबन करने के मामले जांच की मांग की। राज्यमंत्री विज ने इसे आगामी बैठक तक लंबित रख इसकी पूरी तरह से जांच करने के निर्देश दिए। इसके अलावा गोमती मोहल्ला जगाधरी के विकास, चोपड़ा गार्डन के मुकेश दाबड़ा, थाना छप्पर के हरिचंद व माली माजरा (सरस्वती नगर) के रोशनलाल का परिवाद अगामी बैठक हेतु लंबित रखा गया। मौके पर डीसी रोहतास सिहं खरब, एडीसी डॉ. शालीन, हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्षा रोजी आनंद मलिक, नगर निगम कमीश्नर गिरीश अरोड़ा, जगाधरी एसडीएम भारतभूषण कौशिक, बिलासपुर एसडीएम नवीन आहूजा, रादौर एसडीएम डॉ. पूजा भारती, नगराधीश रूचि सिंह, जिला राजस्व अधिकारी हरिओम बिश्रोई सहित सभी विभागों के अधिकारी तथा जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति के गैर-सरकारी सदस्य व परिवादी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें