यमुनानगर में 25 साल की युवती का शव खून से लथपथ हालत में सड़क किनारे मिला है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शिनाख्त के लिए शव शवगृह में रखवा दिया है।
हरियाणा के यमुनानगर में खंड बिलासपुर के गांव भिवानीपुर जाने वाली सड़क के समीप 25 वर्षीय युवती का शव खून से लथपथ बरामद हुआ। युवती के सिर पर चोट के निशान तथा चुन्नी से गला घोंटा हुआ था। सूचना मिलने के बाद थाना बिलासपुर पुलिस व सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और तथ्य जुटाए। युवती की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। शिनाख्त के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
विज्ञापन
दरअसल, कपाल मोचन से गांव भिवानीपुर जाने वाली सड़क के बाएं तरफ खेत गांव मिल्क जलाल बस्सी के हैं बस्सी ने अपने खेत गांव भिवानीपुर के रामचंद्र को ठेके पर दिए हुए है। दोपहर को रामचंद्र खेतों में काम करने के लिए आया था, जब वह सड़क से खेतों की ओर कुछ दूरी पर चला तभी उसकी नजर एक युवती के पड़े शव पर गई।