फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में कैदी से मिला मोबाइल

Thu, 24 Sep 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जेल में कैदी के पास में मोबाइल फोन और बैटरी मिलने से जेल सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल कर सामने आ गई है। यह पहला मामला नहीं है, जब स्थानीय जेल में किसी कैदी के पास से मोबाइल फोन मिला है। फिलहाल शहर पुलिस ने जेल के एडिशनल सुपरिंटेंडेंट नवीन कुमार की शिकायत पर कैदी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


शहर पुलिस को दी शिकायत में नवीन कुमार ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि जेल में एक कैदी द्वारा मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने टीम के साथ मिलकर कैदियों की तलाशी ली, तो दर्शन उर्फ भूरा के कब्जे से एक मोबाइल फोन तथा बैटरी मिली।

जिसके उपरांत उन्होंने भूरा के खिलाफ शहर पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल संदीप कुमार का कहना है कि भूरा के पास मोबाइल फोन कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

आखिरकार कैदी के पास कैसे पहुंचा मोबाइल

सूत्रों के मुताबिक जेल में कैदियों के पास जो भी सामान जाता है, उसकी जेल प्रशासन व कर्मचारियों द्वारा गहनता से जांच की जाती है। बड़ा सवाल यह है कि सामान की गहनता से जांच के बावजूद कैदी के पास मोबाइल फोन कैसे पहुंचा।
विज्ञापन


स्थानीय जेल में कैदी के पास मोबाइल फोन मिलने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार कैदियों के कब्जे से मोबाइल फोन मिल चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें