फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunanagar: सीएम फ्लाइंग ने डॉक्टर व लैब संचालक समेत चार पर केस दर्ज कराया, आईएमए ने किया विरोध

Fri, 10 Feb 2023 07:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

पुलिस ने चारों पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। सीएम फ्लाइंग को अस्पताल संचालक लैब से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आईएमए से जुड़े डॉक्टरों ने डीसी व एसपी को ज्ञापन सौंपा है। 
विज्ञापन
जिला सचिवालय में डीसी को ज्ञापन सौंपने जाते आईएमए के पदाधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर में सीएम फ्लाइंग ने रेड के बाद एसएस अस्पताल बिलासपुर के डॉक्टर संजीव, लैब संचालक अनूप शर्मा व सैंपल ले रहे दो युवकों राहुल व मोसिम पर केस दर्ज कराया है। अस्पताल में सैंपल की जांच के लिए लैब अवैध रूप से चल रही थी। सीएम फ्लाइंग को अस्पताल संचालक लैब से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सीएम फ्लाइंग पंचकूला के सब इंस्पेक्टर राजबीर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बिलासपुर में साढौरा रोड पर आश्रम के पीछे एसएस अस्पताल में अवैध रूप से लैब चल रही है। लैब में जांच के लिए जो लोग सैंपल लेते हैं वह भी इसके लिए अयोग्य हैं। उन्होंने कार्रवाई करते हुए अस्पताल में छापा मारा। जांच में वहां पर मैं. तांशी डायग्नोस्टिक नाम से लैब खुली मिली।

स्वास्थ्य विभाग से डॉ. विपिन गोंदवाल व सीटीओ माधव चंद को साथ लेकर कार्रवाई की गई। लैब में राहुल व मोसिम मरीजों के सैंपल ले रहे थे। लैब का संचालक अनूप शर्मा लैब में टेस्ट करता पाया गया। जिन मरीजों के सैंपल लिए जा रहे थे उन्हें डॉ. संजीव व डॉ. सुनीता स्वरूप ने रेफर किया हुआ था।
विज्ञापन


अनूप शर्मा लैब से संबंधित प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेज नहीं दिखा सका। वहीं लैब में सैंपल लेने वाले दोनों युवकां का भी प्रमाण पत्र पेश नहीं किया जा सका। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनके पास कोई डिग्री नहीं है। बिना डिग्री सैंपल लेकर आरोपी लोगों की जान को खतरे में डाल रहे हैं।
मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर निर्मल ने बताया कि अस्पताल के डॉक्टर व लैब संचालक समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

आईएमए ने किया सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई का विरोध
यमुनानगर। एसएस अस्पताल बिलासपुर में सीएम फ्लाइंग द्वारा की गई कार्रवाई का इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने विरोध किया है। इसे लेकर लघु सचिवालय पहुंचे डॉक्टरों ने डीसी व एसपी को ज्ञापन सौंपा।

आईएमए के सदस्य डॉक्टर अरुण गुप्ता व डॉ. राजन शर्मा ने बताया कि अस्पताल में सीएम फ्लाइंग ने अचानक से रेड करके वहां के लैब अटेंडेंट को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है जो सरासर गलत है। वह सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई पर प्रश्न नहीं उठाते, लेकिन अचानक से रेड करके डॉक्टर, स्टाफ और कार्य को प्रभावित करना बिल्कुल जायज नहीं है।

पुलिस द्वारा लैब अटेंडेंट को अपने साथ ऐसे ले जाया गया जैसे वह बहुत बड़े अपराधी हों। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सीएम फ्लाइंग अपनी कार्रवाई करें, लेकिन डॉक्टर को थोड़ा समय और उसका सहयोग करें। सीएम फ्लाइंग की रेड से डॉक्टरों की प्रतिष्ठा को भारी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें