फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunanagar: प्लास्टिक की डिब्बी में हुआ ब्लास्ट, गांव में अफरा-तफरी का माहौल, फॉरेंसिक की टीम जांच में जुटी

Mon, 24 Apr 2023 02:15 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

घर के बाहर गली में एक प्लास्टिक की डिब्बी पड़ी हुई थी जैैसे ही देवराज ने उसे हाथ लगाया तो जोरदार धमाका हो गया। धमाके की आवाज गांव में दूर दूर तक गई। गली के आसपास के लोग तुरंत उस ओर भागे। देखा तो देवराज सैनी धमाके के कारण जख्मी पड़ा था।
विज्ञापन
यमुनानगर में ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर के ब्लॉक रादौर के गांव टोपरा कलां में सोमवार को प्लास्टिक की डिब्बी में ब्लास्ट हो गया। जिससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल मच गया। विस्फोट की आवाज दूर दूर तक सुनाई दी। जिसे भी घटना के बारे में पता चला वह दौड़ा-दौड़ा देखने के लिए मौके पर पहुंच गया। यहां तक इस हादसे में गांव के ही व्यक्ति देवराज का हाथ भी झुलस गया।

विज्ञापन


अंबाला अस्पताल में रेफर घायल
वहीं, ब्लास्ट की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। इसके बाद एसपी मोहित हांडा और फॉरेंसिक की टीमें तुरंत गांव टोपरा कलां में पहुंची। उधर घायल देवराज को इलाज के लिए यमुनानगर अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है उसकी हालत को देखते हुए वहां से उसे अंबाला अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस और फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंच कर छानबीन में लगी हैं। फिलहाल डिब्बी में कौनसा विस्फोटक पदार्थ था, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।

घर के बाहर गली में पड़ी हुई थी डिब्बी
जानकारी के अनुसार घर के बाहर गली में एक प्लास्टिक की डिब्बी पड़ी हुई थी जैैसे ही देवराज ने उसे हाथ लगाया तो जोरदार धमाका हो गया। धमाके की आवाज गांव में दूर दूर तक गई। गली के आसपास के लोग तुरंत उस ओर भागे। देखा तो देवराज सैनी धमाके के कारण जख्मी पड़ा था। उसके बाद लोगों ने उसे अस्पताल में पहुंचाया और पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना पाते ही डीएसी राजीव, सीन ऑफ क्राइम की टीम के अलावा एसपी मोहित हांडा मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे। यहां तक डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस की जांच जारी है। फिलहाल पता नहीं चल पाया की ये विस्फोटक पदार्थ क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें