फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की ट्रक के साथ भिड़ंत, 35 सवारियां में से 26 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खिजराबाद।
जगाधरी पांवटा साहिब रोड पर हरियाणा रोडवेज की बस की सामने से आ रहे ट्रक के साथ भिडंत हो गई। बस के पीछे चल रहे ट्रॉले ने भी बस को पीछे से टक्कर मार दी। दोनों ओर से टक्कर लगने से बस में सवार लगभग सभी सवारियां को चोटें लगी है। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से खिजराबाद सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। बस चालक को गंभीर रूप से चोटें आई। जिसे लोगों की मदद से खिड़की तोड़कर बाहर निकाला गया। जिसको यमुनानगर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। टक्कर लगने से नेशनल हाइवे जाम हो गया और मौके पर पहुंची खिजराबाद पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को साइड में करके यातायात को सुचारू रूप से चलवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यमुनानगर डिपो की बस हिमाचल के पांवटासाहिब से यमुनानगर की सवारियां लेकर चली। कलेसर के नजदीक लालढांग पर आते ही रोडवेज बस के आगे एक ट्राला चल रहा था। ट्राले को तीव्र मोड पर ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे ट्रक के साथ बस की भिडंत हो गई। जिस ट्रॉले को बस ने ओवरटेक किया वह बस के साथ आगे से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अनुसार बस में लगभग 35 के लगभग सवारियां थी जिनमें से लगभग सभी को चोट आई। सभी सवारियों को एंबुलेंस की मदद से खिजराबाद के सरकारी अस्पताल में भिजवाया गया जहां सबको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बस और ट्रक के चालक को गंभीर रूप से चोट आई। जिनको यमुनानगर के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। दुर्घटना होने से नेशनल हाइवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई और पुलिस को जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग दो घंटे के बाद जाम खुलवाया जा सका और यातायात को सुचारू रूप से चलवाया जा सका। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही रोडवेज जीएम सोनू राम अस्पताल पहुंचे। खिजराबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को साइड में कर यातायात को सुचारु रूप से चलवाया। खबर लिखे जाने तक बड़े वाहन जाम में फंसे हुए थे और पुलिस मौके पर थी। खिजराबाद थाना प्रभारी नवीन संधू का कहना है कि दुर्घटना की सूचना
पर वे मौके पर पहुंच गए थे। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से खिजराबाद के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया है। गंभीर रूप से घायल चालकों को यमुनानगर ट्रामा सेंटर ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस में 35 सवारियां थी। हादसे में 26 सवारियां घायल हुई, जिनका उपचार करवाकर छुट्टी कर दी गई है। सात अन्य सवारियों को यमुनानगर ट्रामा सेंटर में रेफर किया गया था, उनमें से चार की भी छुट्टी कर दी गई, अब ट्रामा में केवल तीन सवारियों का ही इलाज चल रहा है।
-सोनू राम, जीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें