फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने फैक्टरी में घुसकर दो क्विंटल पीतल चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चोरों ने फैक्टरी से दो क्विंटल पीतल चुराया
जगाधरी स्थित जीएम पॉलीमर फैक्टरी की घटना, पुलिस ने अज्ञात पर किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
बिलासपुर रोड स्थित जीएम पॉलीमर फैक्टरी में घुस कर चोरों ने दो क्विंटल पीतल की प्लेट व अन्य सामान चोरी कर ली। चोरी हुए पीतल की कीमत लगभग 70 हजार रुपये है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
जगाधरी के बिलासपुर रोड निवासी रुसिल गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बिलासपुर रोड पर पीतल के बर्तनों की फैक्टरी है। रोज की तरह 25 फरवरी को देर शाम वह फैक्टरी से काम खत्म करवाकर घर आ गया था। सुबह जब वह फैक्टरी पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वहां से करीब दो क्विंटल पीतल की प्लेटें व अन्य सामान गायब था। चोरी हुई पीतल की कीमत करीब 70 हजार रुपये है। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसर्ट
ट्रांसफार्मर से 18 हजार रुपये के उपकरण चोरी :
विद्युत निगम साढौरा सर्कल के एसडीओ धर्मेंद्र यादव ने बताया कि गांव राईवाला में विद्युत निगम का एक ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। उन्हें सूचना मिली थी कि चोरों ने ट्रांसफार्मर के उपकरण चोरी कर लिए हैं। सूचना मिलते ही उसने मौके पर पहुंचकर जांच की तो ट्रांसफार्मर से करीब 18 हजार रुपये के उपकरण गायब मिले। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें