आयुष विभाग में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर 24 युवकों से हड़पे 15 लाख रुपये
गांव स्तर पर 13 और ब्लॉक कोर्डिनेटर के पद पर 17 हजार रुपये वेतन देने का दिया था लालच पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों के खिलाफ दर्ज किया धोखाधड़ी केस
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। आयुष विभाग में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर तीन व्यक्तियों द्वारा 24 युवाओं से 15 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने युवाओं को गांव स्तर पर काम करने के लिए 13 हजार तथा ब्लॉक कोर्डिनेटर के पद पर काम करने वालों को 17 हजार रुपये वेतन देने लालच दिया था।
बॉक्स
नौकरी के लिए अखबार में दिया था विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में गांव छलौर निवासी अमित कुमार ने बताया कि कुछ दिल पहले अथर्व वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अखबार में विज्ञापन आया था। जिसमें नौकरी लगने के इच्छुक युवाओं को चोपड़ा गार्डन स्थित उनके कार्यालय में संपर्क करने के लिए कहा गया था। उसके बाद वे वहां आ गए। यहां उसकी मुलाकात जिला करनाल के गांव बीबीपुर जाट्टान निवासी रामबीर शर्मा, गांव संघोई निवासी रतन लाल तथा रामपुर माजरा निवासी नरेश कश्यप के साथ हुई। इतना ही नहीं इसी विज्ञापन पढ़कर उसी कार्यालय में 24 युवा और वहां आ गए। इसपर उन्होंने ने उन्हें आयुष विभाग में नौकरी दिलवाने की बात कही। उन्हें गांव स्तर पर काम करने के लिए 13 हजार तथा ब्लॉक कॉर्डिनेटर के पद पर काम करने वालों को 17 हजार रुपये वेतन देने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने उनसे आईडीप्रूफ, खाली स्टांप व प्रत्येक युवक से 40-40 हजार रुपये ले लिए। इतना ही नहीं उन्होंने यह पैसे कुछ नकदी के रूप में तथा कुछ बैंक अकाउंट में डालने को कहा गया। उन्होंने 24 युवकों से करीब 15 लाख रुपये ले लिए। इतना ही उन्होंने 15 दिन में ज्वाइनिंग लेटर देने का आश्वासन दिया। कई दिन गुजरने के बाद जब उन्हें ज्वाइनिंग लेटर नहीं मिले तो उन्होंने आरोपियों से संपर्क किया। मगर तीनों आरोपियों ने उन्हें झूठा आश्वासन देते रहे। जब उन्होंने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया और दोबारा पैसे मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।
बॉक्स
ये हुए ठगी का शिकार
गांव छलोर निवासी अमित, सियालवा निवासी मनीष, रवि कुमार, जठलाना निवासी जितेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, रादौर निवासी पालमी, बिलासपुर निवासी अमित, राजीव, मनोज कुमार, सुखदास, अजय कुमार, बृज मोहन, रविंद्र, सुमित, रमेश कुमार, पंकज, बलदेव, गौरव, जसवीर, मांजा राम, असलम खान, दिनेश, बेबी देवी व रजिया आरोपियों की ठगी का शिकार हुए हैं।
वर्जन
मामले की शिकायत मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की तफ्तीश चल रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।
-सतीश कुमार, एसआई।