फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर किया घायल, दो पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर किया घायल, दो पर केस
यमुनानगर। रंजिश के चलते दो युवकों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, तभी युवक मौके से फरार हो गए। लेकिन हमले में युवक बुरी तरह से घायल हो गया। लोगों ने किसी तरह से उसे अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जबकि हमले के आरोपी फरार हैं। पुलिस को दी शिकायत में गांव समालपुर निवासी मेहरबान ने बताया कि उसका कुछ दिन पहले गांव रानीपुर निवासी अजय तथा भनौली निवासी रोहित के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। लेकिन उस दौरान मामला किसी तरह से शांत हो गया था। लेकिन फिर वे उससे खुन्नस रखने लगे। मेहरबान ने बताया कि 12 फरवरी को वह किसी काम से साढौरा गया था। वहां पर अजय व रोहित भी आ गए। पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ बहस शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उस पर तलवार व गंडासी से हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गया। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो वे उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

वहीं, इसी तरह एक अन्य मारपीट का मामला सामने आया है। हमीद गढ़ी गुजरान निवासी जुनैद ने बताया कि रंजिश के चलते गालिब, इमरान, कामिल, अरसाद, इकबाल व आदिल ने उसे पीटकर घायल कर दिया। मारपीट की आवाज सुनकर जब उसके परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें