फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर पर हमला कर स्कॉर्पिओ गाड़ी में की तोड़फोड़, एक लाख 90 हजार रुपये से भरा बैग छीना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ट्रांसपोर्टर की स्कॉर्पियो गाड़ी में तोड़फोड़ कर 1.90 हजार रुपये से भरा बैग छीना
मारपीट में ट्रांसपोर्ट और उसके तीन साथी घायल, नौ युवकों पर एफआईआर दर्ज।
अपने साथी के विवाद को निपटाने के लिए खारवन आया था ट्रांसपोर्टर
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। सदर जगाधरी के खारवन बस अड्डे पर ट्रांसपोर्टर व उसके तीन साथियों पर नौ युवकों ने हमला कर दिया। ट्रांसपोर्टर अपने साथी के विवाद के निपटाने के लिए गांव खारवन आया था। हमलावरों ने इस दौरान उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। ट्रांसपोर्ट का आरोप है कि हमलावर उनका एक लाख 90 हजार रुपये की नकदी से भरा बैग भी छीनकर ले गए। पुलिस ने मामले में नौ युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
रामपुर खादर निवासी अनुज ने बताया कि वह ट्रांसपोर्टर है। उसके पास डंपर हैं। उसका गांव खारवन में सुक्खा के पास आना जाना है। सुक्खा का गांव के ही गुरदीप व सोनू के साथ विवाद चल रहा है। इस मामले में निपटारे के लिए ही वह अपनी स्कॉर्पियो में अंकित, सरनी व विशाल के साथ खारवन आया था। वह खारवन बस अड्डे पर पहुंचे और सुक्खा का इंतजार करने लगा। इसी दौरान खारवन गांव के गुरदीप, सोनू, नवदीप, नरेंद्र, सर्वजीत, प्रिंस, बबलू, मुकेश व जोगिंद्र हाथों में डंडे व धारदार हथियार लेकर पहुंचे और आते ही उन पर हमला बोल दिया। आरोप है कि उनकी स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ कर दी। आसपास के लोग एकत्र हुए, तो आरोपी भाग निकले। इस दौरान आरोपी उसका बैग व मोबाइल भी ले गए। बैग में एक लाख 90 हजार रुपये थे। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उन्हें उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई राजेश कुमार का कहना है कि मामले में नौ युवकों पर एफआईआर दर्जकर ली गई है। पैसे छीनने का भी आरोप है। जिसकी जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें