फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतका का भाई का आरोप- गला दबाकर की हत्या, टूटी हुई है गर्दन की हड्डी

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतका के भाई का आरोप- गला दबाकर की हत्या, टूटी हुई है गर्दन की हड्डी
विज्ञापन

छछरौली। कस्बे के खतियान मोहल्ले में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता की मौत के मामले में मायके पक्ष ने ससुरालियों पर गला दबाकर हत्या कर आरोप लगाया है। मृतका के भाई रिंकू का कहना है कि उसकी बहन की गला दबाकर हत्या की गई। इससे उसकी गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मृतका के पति, सास व ससुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत आने पर हत्या के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
ससुराल वालों पर आरोप
साबापुर निवासी रिंकू ने बताया कि उसकी बहन पिंकी की शादी करीब 14 साल पहले छछरौली निवासी अर्जुन के साथ हुई थी। जिसके पास नौ व सात साल के दो लड़के है। आरोप है कि शादी के बाद से उसकी बहन पिंकी के साथ उसके ससुराल पक्ष के लोग छोटी छोटी बातों पर तंग करते थे कई बार घर से भी निकाल देते थे। उन्होंने अपने जीजा अर्जुन व उसके माता पिता को कई बार समझाया लेकिन वे नहीं माने। बीती आठ दिसंबर को उन्हें सूचना मिली थी पिंकी की तबीयत बीमारी के कारण ज्यादा खराब है। जिस सूचना पर हम सभी छछरौली अपनी बहन के घर पर पहुंचे। जहां पर हमने देखा की बहन पिंकी की मृत्यु हो चुकी थी। उसको दांह संस्कार के लिए लेकर जाने के लिए अर्थी पर लिटाया हुआ था। पिंकी के ससुराल वालों ने बताया कि पिंकी की अचानक तबीयत खराब होने के कारण मौत हो गई है। जिस पर उन्होंने मौका पर पुलिस को बुला लिया था। उसके पिता माम चंद ने उसकी बहन पिंकी का पोस्टमार्टम करवाया। जब उन्होंने शव को देखा तो उसकी बहन पिंकी के गले पर दबाने के निशान थे। उसकी गर्दन की हड्डी टूटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी छछरौली राकेश राणा का कहना है कि छछरौली में हुई विवाहिता की मौत के मामले में पहले 174 की कार्रवाई की गई थी। उसके बाद परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें मृतक महिला के पति अर्जुन उसके माता-पिता को नामजद कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्दी उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें