फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में पांच लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में पांच लोगों पर केस
यमुनानगर। शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने अलग-अलग स्थानों से दो विवाहिताओं को पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने विवाहिताओं महिलाओं की शिकायत पर उनके ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रेमनगर कालोनी निवासी मनप्रीत कौर ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी अंबाला के जोगीवाड़ा निवासी जसप्रीत सिंह के साथ हुई थी। शादी में दिए गए दहेज से उसका पति व ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति, ससुर रविंद्र सिंह, देवर चरणजीत सिंह ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया और बिना दहेज वापस आने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने मायके पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

उधर, मॉडल टाउन कालोनी निवासी नम्रता ने बताया कि उसकी शादी गुरूग्राम के उपमन्यू समसपुर निवासी रविंद्र गुप्ता के साथ हुई थी। शादी में दिए गए दहेज से उसका पति व सास चमन गुप्ता खुश नहीं थे। शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर दोनों आरोपियों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें