फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना रिफ्लेक्टर सड़कों पर दौड़ रहे वाहन, ट्रॉले से टकराने पर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना रिफ्लेक्टर सड़कों पर दौड़ रहे वाहन, ट्रॉले से टकराने पर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

यमुनानगर। बिना रिफ्लेक्टर लगे वाहन सड़कों पर बेरोकटोक दौड़ रहे है। जो लोगों के लिए जानलेवा हो रहे है। खनन सामग्री से भरकर आने वाले अधिकतर ट्रकों और ट्रॉलों के पीछे न तो रिफ्लेक्टर लगे है और ना ही डिपर। धुंध का सीजन शुरू होते ही बिना रिफ्लेक्टर लगे वाहनों से होने वाले हादसों का ग्राफ बढ़ जाता है। बुधवार रात को नवनिर्मित नेशनल हाइवे पर भूतमाजरा के पास सड़क पर खड़े बिना रिफ्लेक्टर व डिपर न लगे ट्रॉले से टकराने पर बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के समय ट्रॉला सड़क के बीच अंधेरे में खड़ा हुआ था। पुलिस ने आरोपी ट्रॉला चालक के खिलाफ एफआइआर दर्जकर ली है।
कान्हड़ी कलां निवासी अंजु रानी ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति धर्मबीर (38) दामला प्लाइवुड फैक्टरी में काम करते थे। बुधवार शाम के समय वह अपने भतीजे सत्यम के साथ उसकी बाइक पर सवार होकर घरेलू काम के लिए दामला आई थी। शाम को वे वहां से अपने पति के साथ वापस घर लौट रहे थे। उसका पति अलग बाइक पर था और वह अपने भतीजे सत्यम के साथ अलग बाइक पर। नवनिर्मित नेशनल हाइवे पर भूतमाजरा गांव के पास जब वे पहुंचे तो सामने सड़क के बीच एक बड़ा ट्रॉला खड़ा हुआ था। जिसके पीछे की तरफ न तो कोई भी इंडिकेटर की लाइट जल रही थी और न ही रिफलेक्टर लगा हुआ था। अंधेरे में इंडिकेटर व रिफ्लेक्टर नहीं होने से उसके पति धर्मबीर सिंह की बाइक पीछे से सड़क पर खड़े हुए ट्रॉला से टकरा गई। जिससे उसके पति धर्मबीर को मुंह और सिर पर काफी ज्यादा चोटें लग गई। हादसे के बाद ट्रॉला चालक मुज्जफरनगर के गांव रसूलपुर निवासी पुष्पेन्द्र कुमार आया। वे अपने पति को उठाने में व्यस्त हो गए तो आरोपी चालक वहां से मौका देख फरार हो गया। उन्होंने हादसे की सूचना कंट्रोल रूम में दी। उसने अपने भतीजे की मदद से अपने पति को सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसके पति धर्मबीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। अंजू रानी का आरोप है कि उसके पति की मौत ट्रॉला चालक द्वारा सड़क पर रिफ्लेक्टर व इंडिकेटर न लगाकर अंधेरे में खड़ा कर लापरवाही बरतने से हुई है।
विज्ञापन

बॉक्स
मिल शुरू होने के बाद रोजाना सैकड़ों ट्रैक्टर ट्रॉलियां आ रही बिना रिफ्लेक्टर :
बीती 20 नवंबर को सरस्वती शुगर मिल में गन्ना पिराई का काम शुरू हो चुका है। इसके बाद से प्लाई व लक्कड़ लेकर आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के अलावा गन्ना लेकर आने वाली सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का आगमन भी हो रहा है। शुगर मिल में यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र व आसपास के करीब 670 गांवों के 40 हजार किसान गन्ना लेकर आते हैं। हर दिन गन्ने से लदे औसत करीब एक हजार वाहनों (ट्रैक्टर-ट्रॉलियों व ट्रक) की शहर में एंट्री होती है। ऐसे में हाल ही में बने नवनिर्मित नेशनल हाइवे, शहर के बीच से गुजर रहे हाइवे, स्टेट हाइवे व अन्य सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ा है। इससे जाम की स्थिति के साथ हादसों की भी आशंका बढ़ रही है।
विज्ञापन


वर्जन
आरोपी ट्रॉला चालक पर एफआइआर दर्जकर ली गई है। चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- एसआई अरविंद सिंह, जांच अधिकारी, थाना सदर यमुनानगर।

वर्जन
जल्द चलाया जाएगा रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान :
डीसी के साथ हाल ही में रोड सेफ्टी को लेकर मीटिंग हुई थी। जिसमें रिफ्लेक्टर लगाने पर भी बातचीत हुई। रेडक्रॉस व अन्य संस्थाओं से संपर्क किया जा रहा है। जल्द ही शुगर मिल व लक्कड़ मंडी में आने वाली ट्रैक्टर ट्रॉलियों व अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान शुरू किया जाएगा। वहीं, सड़कों पर बिना रिफ्लेक्टर दौड़ने वालों वाहनों पर भी रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे।
- इंस्पेक्टर यादवेंद्र, एचएचओ, ट्रैफिक थाना
फोटो : 33 व 34
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें