मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर किसानों का हंगामा, पांच घंटे हाइवे पर बैठकर रोका रास्ता, मिल प्रबंधन ने टोल शुल्क भरने का आश्वासन देकर खुलवाया जाम
यमुनानगर। नेशनल हाइवे नंबर 344 पर गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली का भी शुल्क लेने को लेकर किसानों ने मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर हंगामा कर दिया। गुस्साए किसानों ने बूथों पर कब्जा कर लिया और सड़क के बीचोंबीच गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी करके हाइवे पर जाम लगा दिया। इतना ही नहीं सभी किसान टोल बूथों के सामने धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी। इनकी मांग थी कि बीस किलोमीटर की परिधि में रहने वाले लोगों के वाहनों को टोल मुक्त किया जाएं। साथ ही कृषि यंत्रों को सरकार ने फ्री कर रखा है, उसे भी लागू किया जाएं। किसानों ने कहा कि किसान वाहनों से आने और जाने का लगभग आठ सौ रुपये टोल वसूला जा रहा है जिस कारण किसानों पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। जिसे किसान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। मौके पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने टोल मैनेजर व अधिकारियों से वार्ता की।
बॉक्स
पांच घंटे लगे लंबे जाम में बिलख उठे लोग
किसानों द्वारा नेशनल हाइवे पर जाम लगने के चलते कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम में पंजाब से आने वाली बसे भी शामिल थी। जाम को बढ़ता देख महिलाओं व बच्चों ने किसान यूनियन के नेताओं से बसे निकालने की गुहार लगाई। जिसके चलते किसानों ने प्लाजा पर एक लाइन को खोल दिया। लेकिन कुछ किसानों द्वारा इसका विरोध किए जाने के बाद खोली गई एक लाइन को भी बंद कर दिया गया। गुस्साएं लोग ने कहा कि आप अपनी लड़ाई लड़ो हमें क्यों परेशान कर रहे हैं।
बॉक्स
आठ सौ रुपये तक वसूला जा रहा टोल
नेशनल हाइवे पर गन्ना ट्रॉली ले जाने वाले किसानों से आठ सौ रुपये तक का टोल टैक्स वसूला जा रहा है। जिस कारण किसानों ने जाम लगाया। किसानों ने कहा कि गन्ना ट्रॉली से एक तरह से लगभग 250 से 300 रुपये टोल वसूला जा रहा है और दूसरी ओर से भी 180 व दो सौ रुपये वसूल किए जा रहा है। किसान गन्ने को मिल में जाने में जो किराया लगता है व वह किसान से कटता है। किसानों ने कहा कि अगर ओल के आठ सौ रुपये देने पड़े तो किसान पर अतिरिक्त भार पड़ेगा।
बॉक्स
दो दर्जन से अधिक गांव के किसान लाते है अपना गन्ना
मिल्क माजरा स्थित टोल प्लाजा से कई गांवों के किसान अपना गन्ना लेकर जाते हैं। जिसमें भूत माजरा, मिल्क माजरा, थाना छप्पर, कैल, अकालगढ़ माजरा, भम्भोली, भम्भोल, राजपुरा, महेश्वरी, सुढेल, गूंदियान, कलाकोर, मुस्तफाबाद, सबलपुर, कान्हडी, ऊंचा चंदेना आदि के किसान गन्ना लेकर जाते है।
बॉक्स
वार्ता में 180 रुपये के टोल पर बनी सहमति, मिल करेगा वहन
किसानों व टोल प्लाजा के अधिकारियों की बीच हुई वार्ता में गन्ना ले जाने वाले किसानों से 180 रुपये टोल देने पर सहमति बनी है। इस टोल को मिल द्वारा वहन किया जाएगा और किसान द्वारा एक रुपये भी टोल नहीं दिया जाएगा। वार्ता में भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान हरपाल सिंह, मिल अधिकारी बलवान सिंह, टोल प्लाजा मैनेजर जीवन व एसएचओ ललित मौजूद रहे। वार्ता में जिला प्रधान हरपाल सिंह ने कहा कि किसान एक रुपये भी टोल नहीं देगा। मिल अधिकारी बलवान से मिल द्वारा 180 रुपये टोल के दिए जाने पर सहमति बनी।
बॉक्स
किसानों के बार श्रद्धालुओं की टोल कर्मियों से हुई तीखी नोक-झोक
किसानों द्वारा लगाए गए जाम खुलने के बाद कपालमोचन मेले के बाद लौटते श्रद्धालुओं की टोल कर्मियों से तीखी नोक-झोक हो गई। पांच घंटे से जाम में बिलखे श्रद्धालुओं ने कहा कि हम कई घंटों से जाम में खड़े है, अब हम टोल नहीं देंगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने श्रद्धालुओं को समझाया और 120 व 180 रुपये के टोल पर सहमति बनी।
कोट्स
- किसानों ने टोल प्लाजा पर टैक्स वसूलना सरासर गलत है। जिसे किसान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। मिल्क माजरा टोल पर आठ सौ रुपये तक टोल वसूला जा रहा है। जो फ्री होना चाहिए।्र
ईश्वर सिंह, गांव टोपरा
फोटो नंबर- 12
- गन्ने की ट्रॉली ले जाने वाले किसानों से एक ओर का 250 रुपये टोल लिया जा रहा है। जिस कारण सभी किसान धरने पर बैठे है और हाइवे पर जाम लगाया है। टोल लगने से किसानों पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है।
कश्मीर, गांव गूंदियाना
फोटो नंबर- 13
- किसी भी अधिकारी के मौके पर न आने के चलते जाम लगाया गया है। किसानों के वाहन को टोल पर फ्री किया जाए। टोल वसूलने के कारण किसानों पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जोगिंद्र
फोटो नंबर- 14
- हर रोज टोल बढ़ाए जाने के किसान परेशान है। किसानों के किसी भी वाहन पर टोल नहीं होना चाहिए। बीस किलोमीटर तक के सभी गांवों को टोल मुक्त किया जाए।
संदीप, गांव महेश्वरी
फोटो नंबर-15
वर्जन
यह किसानों की नहीं बल्कि कमर्शियल ट्रॉलियां है। जो भाड़े पर काम करती है। उन्हें टोल शुल्क में छूट नहीं होती। क्षेत्र के किसानों के कृषि वाहनों को एनएचआई की गाइड लाइन की मुताबिक शुल्क में छूट दी जाती है।
- जीवन सिंह, टोल प्लाजा मैनेजर
--------
फोटो नंबर- 3 से 10 तक