फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचर होने से सड़क पर खड़ी लकड़ी से लदी ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक की मौत, दोस्त गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचर होने से सड़क पर खड़ी लकड़ी से लदी ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक की मौत, दोस्त गंभीर
विज्ञापन

साढौरा के पहाड़ीपुर गांव के पास हुआ हादसा, पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली चालक पर किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
साढौरा। गांव पहाड़ीपुर के पास रविवार रात को सड़क पर खड़ी लकड़ी से लदी ट्राली में टकराने पर बाइक सवार की युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ लापरवाही बरतने का केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार सुबह पुलिस ने मृतक युवक के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव यासीन माजरी के 27 वर्षीय सुनित पुत्र जयपाल और विरेन्द्र पुत्र रोशन लाल रविवार रात को किसी काम से गांव पहाड़ीपुर गए थे। वहां से लौटते समय बाइक को विरेंद्र चला रहा था। रास्ते में सड़क पर टायर पंचर होने से सफेदे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी। अंधेरा होने के कारण विरेंद्र को ट्रॉली के खड़ा होने का अंदाजा नहीं लग पाया और उसकी बाइक ट्रॉली से टकरा गई। जिसके कारण बाइक सवार सुनित व विरेंद्र दोनों घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया लेकिन तब तक सुनित की मौत हो चुकी थी। जबकि गंभीर रूप से घायल विरेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया। जांच अधिकारी एएसआई रामकुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें