सट्टा लगाते दो गिरफ्तार, रुपये बरामद
यमुनानगर। सीआईए पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से सट्टा लगाते दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों से पुलिस ने सट्टाखाई के 7380 रुपये बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर अदालत में पेश कर दिया।
सीइआईए वन को देर शाम सूचना मिली थी कि छछरौली के त्रिकोनी चौक के नजदीक सार्वजनिक स्थान पर एक व्यक्ति सट्टा लगा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथों सट्टा लगाते पकड़ लिया। इस दौरान तलाशी लेने पर पुलिस ने आरोपी से सट्टाखाई के 2130 रुपये बरामद किए। पूछताछ में आरोपी की पहचान गांव बलौली निवासी रिशीपाल के रूप में हुई। उधर, सीआईए टू ने श्याम सुंदर पुरी कालोनी निवासी विजय कुमार को जगाधरी के हुडा सेक्टर-17 से सट्टा लगाते गिरफ्तार किया। आरोपी से पुलिस ने सट्टाखाई के 5250 रुपये बरामद किए। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश कर दिया।