फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी से अभद्र व्यवहार करने के आरोपी दोनों पुलिस कर्मी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
फौजी से अभद्र व्यवहार करने के आरोपी दोनों पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। मलिकपुर बांगर गांव के फौजी से अभद्र व्यवहार करने वाले दोनों पुलिस कर्मियों को तुरंत प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। दोनों पुलिस कर्मियों पर फौजी को थप्पड़ मारने व गाली गलौच करने के गंभीर आरोप लगे थे। बिलासपुर डीएसपी आशीष चौधरी इसकी पुष्टि की है।
बिलासपुर थाना में तैनात एएसआई प्रदीप कुमार व मुंशी सुशील कुमार पर थाने में शिकायत लेकर आए मलिकपुर गांव के फौजी कुलदीप सिंह के साथ नशे की हालत में अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगे थे। इस संबंध में मंगलवार को क्षेत्र व कस्बा के मौजिज लोग थाने में पूछताछ करने पहुंचे थे तो आरोपी पुलिस कर्मियों ने उनके सामने भी शिकायतकर्ता से सही से बात नहीं की। जिस पर उन्होंने एसएचओ बिलासपुर गुरमेल सिंह को शिकायत देकर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। लोगों की शिकायत पर पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए दोनों को लाइन हाजिर कर दिया। इसकी पुष्टि बिलासपुर डीएसपी आशीष चौधरी ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मामला : मलिकपुर बांगर निवासी फौजी कुलदीप सिंह ने दी शिकायत में बताया कि उसकी भांजी व अपनी सहेली के साथ रेसलिंग सीखने जाती है। स्कूटी बस स्टैंड पर खड़ी कर बस से दोनों सहेलियां निकलती है। एक दिन पार्किंग कर्मी ने जान बूझकर उनकी स्कूटी की हवा निकाल दी थी। सोमवार को उनकी स्कूटी का लॉक खराब कर दिया था। उन्होंने पार्किंग कर्मी से इस बारे में पूछा तो उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जब वह मौके पर गया तो कर्मी अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। तब एएसआई ओमप्रकाश ने कुलदीप फौजी से कहा कि जो बाइक पार्किंग कर्मचारी छोड़कर भागे हैं आप उसे थाने में छोड़ दें व उसकी चाबी मुंशी को दे दे। जैसे ही कुलदीप फौजी करीब दस बजे बाइक लेकर थाने में पहुंचा और चाबी देने मुंशी के पास गया तो उस समय मुंशी व एएसआई प्रदीप कुमार शराब के नशे में थाने के अंदर अंडर वियर व बनियान में बैठे थे। फौजी ने भी टी शर्ट व हाफ पैंट पहना हुआ था। आरोप है कि एएसआई प्रदीप कुमार व मुंशी सुशील कुमार ने फौजी कुलदीप को धमकाते हुए कहा कि आप थाने में ऐसे कैसे आए और शराब के नशे में गाली गलौच करने पर उतारू हो गया। उसके साथ मुंशी ने भी गाली गलौच की। एएसआई प्रदीप ने फौजी को थप्पड़ जड़ दिया व धक्के देकर थाने से बाहर निकाल दिया। मंगलवार सुबह जब कुलदीप फौजी सरपंच बिलासपुर चंद्रमोहन कटारिया, पूर्व सरपंच नरेन्द्र बिद्रां, किसान नेता काशीराम पिरूवाला, जसबीर चौराही, कर्मचंद मिलक खास, बलदेव भूगड़ा, अनु कपुर, प्रदीप मलिकपुर बांगर व अन्य लोगों के साथ एसएचओ बिलासपुर गुरमेल सिंह से रात्रि में उसके साथ घटित हुई घटना की फरियाद लेकर पहुंचा तो उक्त एएसआई व मुंशी ने थानेदार व अन्य लोगों के सामने भी फौजी के साथ अभद्र भाषा का प्रयाग किया। फौजी व काशीराम पिरूवाला व सभी लोगों ने मुंशी सुशील कुमार व एएसआई प्रदीप कुमार की लिखित में शिकायत देकर उचित कार्रवाई करने की मांग की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें