फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाइवुड व खनन से जुड़े व्यवसायी थे संपत के निशाने पर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लाइवुड और खनन से जुड़े व्यवसायी थे संपत के निशाने पर
विज्ञापन

- रिमांड के दौरान संपत नेहरा ने किया खुलासा, यमुनानगर के व्यापारियों से रंगदारी के लिए बना रहा था नेटवर्क
-चौथ नहीं देने पर दहशत फैलाने के लिए की थी व्यापारी विकास क्वात्रा पर फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के भाई व पार्टनर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के बाद मोस्ट वांटेड संपत नेहरा ने हिमगिरी प्लाइवुड एवं ऑर्किच स्क्वायर होटल संचालक विकास क्वात्रा के घर पर फायरिंग की। ताकि उनकी दहशत के चलते व्यापारी उसे रंगदारी देना शुरू कर दें। व्यापारियों के बीच दहशत फैलाने के लिए ही फायरिंग की गई थी। शहर के प्लाइवुड व खनन व्यवसायी संपत के साफ्ट टारगेट पर थे। इनसे चौथ मांगने के लिए संपत शहर में दहशत मचाए हुए था। दो वारदातों को अंजाम देने के लिए संपत शहर में कई दिन रहा। रिमांड के दौरान मोस्ट वांटेड शार्प शूटर संपत नेहरा से सीआईए वन ने पिस्टल बरामद किया है। वारदात में प्रयुक्त कार अभी बरामद की जानी है। रिमांड के दौरान आरोपी से बड़े खुलासे होंगे।
दरअसल जिले में प्लाइवुड व खनन कारोबार बहुत बड़े स्तर पर है। इसी के चलते संपत नेहरा ने यमुनानगर के खनन व प्लाइवुड व्यापारियों को टारगेट किया। काला राणा ने अपने भाई की रंजिश के चलते संपत नेहरा को पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के भाई राजेंद्र उर्फ राजा व उसके पार्टनर संजीव गुप्ता पर फायरिंग करने के लिए भेजा। पूर्व विधायक दिलबाग सिंह जहां खनन व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। वहीं उनका भाई राजेंद्र सिंह व पार्टर संजीव गुप्ता प्लाइवुड व्यवसाय से। इन पर हमला करने के बाद संपत ने लगभग ढाई माह बाद पीडब्ल्यूडी एक्सईएन के सामने स्थित विकास क्वात्रा के घर पर फायरिंग की थी। क्वात्रा जहां ऑर्किच स्कवायर के संचालक हैं वहीं प्लाइवुड व्यवसायी भी हैं। संपत ने अभी तक जितने भी जानलेवा हमले किए हैं, वे सब बड़े उद्योगपति, व्यवसायी या किसी बड़े कारोबार से जुड़े हुए व्यक्ति थे। विकास क्वात्रा के मामले में अभी तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने भी चौथ मांगने की बात कबूल की थी। हालांकि कितनी चौथ मांगी गई थी, इसका अभी तक खुलासा नहीं किया गया।
विज्ञापन

पिस्टल बरामद, कार के लिए रेड डाल रही पुलिस : सीआईए वन इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के भाई राजेंद्र सिंह व उसके पार्टनर संजीव गुप्ता पर फायरिंग करने की वारदात में प्रयुक्त पिस्टल बरामद की गई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके घर पर जाकर पिस्टल बरामद की। आरोपी से अभी इस वारदात में प्रयुक्त कार भी बरामद की जानी है। कार की रिकवरी के लिए टीमें उसके ठिकानों पर रेड कर रही है। 25 जून को उसका रिमांड खत्म हो रहा है। इसके बाद उसे क्वात्रा के घर पर फायरिंग करने के मामले में रिमांड पर लिया जाएगा। संपत नेहरा के रिमांड के चलते जिला पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

जल्द होंगे ओर खुलासे : स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपी संपत नेहरा से पूछताछ जारी है। आरोपी से पिस्टल बरामद कर ली गई है। कार की बरामदगी के लिए टीम उनके ठिकानों पर रेड कर रही है। जल्द ही कार बरामद की जाएगी। पूछताछ में आरोपी से और खुलासे होने की संभावना है। विकास क्वात्रा वाले मामले में आरोपी को फिर से रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें