फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहे के पाइप व रॉड से हमला कर युवक को किया घायल, छह नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहे के पाइप व रॉड से हमला कर युवक को किया घायल, छह नामजद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के गांव तिगरा में पुरानी रंजिश को लेकर छह युवकों ने लोहे के पाइप व अन्य हथियारों से हमला कर युवक को घायल कर दिया। युवक का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव तिगरा निवासी आरिफ ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका कुछ दिन पहले गांव के ही अजय व सूरज के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय अन्य लोगों ने समझा कर मामला शांत करवा दिया। मगर उसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखने लगे। 18 जून को वह गांव में ही किसी काम से जा रहा था। इस दौरान आरोपी युवक अजय व सूरज उसके साथ पुरानी रंजिश को लेकर बहस करने लगे। बहस बढ़ने पर आरोपी ने अपने साथियों मोहित, गौरव, पर्थ व रवि के साथ मिलकर लोहे के पाइप, बिंडे व रॉड से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें