फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी में महिला हैड कांस्टेबल से अभद्र व्यवहार की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चौकी में महिला हेड कांस्टेबल से हाथापाई और छेड़छाड़
विज्ञापन

आरोपी बोला, तुम मेरी दरखास्त फाड़ दो, फिर मैं तुम्हारी वुमन राइट्स और डीजी ऑफिस से खिंचाई करवाता हूं
बोला, मैं तुझे यमुनानगर जिले से मेवात भिजवा दूंगा
पुलिस ने आरोपी लकड़ी ट्रेडर्स पर किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
घर में घुसकर अभद्र भाषा बोलने व धमकाने की शिकायत पर बुड़िया गेट चौकी में दो पक्षों की सुनवाई के दौरान हंगामा हो गया। इस दौरान शिकायतकर्ता के पति ने दोनों पक्षों की बातचीत करवा रही महिला हेड कांस्टेबल से हाथापाई और अभद्र व्यवहार किया। महिला हेड कांस्टेबल का आरोप है कि व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की और सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। पुलिस ने महिला हेड कांस्टेबल की शिकायत पर आरोपी पर आईपीसी की धारा 354ए, 332, 353 व 506 के तहत छेड़छाड़ करने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
महिला हेड कांस्टेबल ने बताया कि वह बुड़िया गेट चौकी में अनुसंधान अधिकारी है। 26 अप्रैल को चौकी में भगवानगढ़ निवासी संदीप की पत्नी वंदना शर्मा ने एक लक्कड़ आढ़ती के खिलाफ घर में घुसकर अभद्र भाषा व गाली गलौच करने की शिकायत दी थी। इस संबंध में वीरवार सुबह दोनों पक्षों को चौकी में बुलाया था। अनुसंधान अधिकारी होने के नाते मामले की सच्चाई जानने के लिए वह दोनों पक्षों से शांतिपूवर्क बातचीत कर रही थी। इसी दौरान शिकायतकर्ता वंदना का पति एकदम तैश में आकर खड़ा हो गया और गाली-गलौज करते हुए धमकाने लग गया। आरोपी बोला, तूने तो दूसरी पार्टी से पैसे ले रखे हैं। तुम मेरी दरखास्त फाड़ दो। फिर मैं तुम्हारी वुमन राइट्स और डीजी ऑफिस से खिंचाई करवाता हूं। मैं तुझे यमुनानगर जिले से मेवात भिजवा दूंगा। मेरे साथी जिला जेल में हैं। मैं तुम्हें सबक सिखा दूंगा। तुम जैसी पुलिस वालियों को मैं सब जानता हूं। इसके बाद आरोपी जोर-जोर से बोलकर खड़ा हो गया। जब मैंने बोला मैं तुम्हें अपने इंचार्ज के पास पेश करती हूं, तो जैसे ही वह अपनी कुर्सी से उठकर इंचार्ज के पास चलने लगी तो आरोपी संदीप ने उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोपी ने उसे धक्का देकर उसकी चुन्नी खींची और गालियां दीं। जाते समय आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और सरकारी काम में बाधा डाली। हंगामा होता देख चौकी के अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और आरोपी संदीप को हिरासत में लिया। पुलिस ने मामले में महिला हेड कांस्टेबल की शिकायत पर आरोपी संदीप के खिलाफ आईपीसी की धारा 354ए, 332, 353 व 506 के तहत छेड़छाड़ करने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पैसे के लेनदेन को लेकर लगाए आरोप :
हेड कांस्टेबल ने बताया कि आरोपी संदीप कुमार का लकड़ी की ट्रेडिंग का काम है। आरोपी ने कई आढ़तियों से पैसे लिए हुए हैं। बीती 26 अप्रैल को आढ़ती उसके घर गए थे। तब संदीप की पत्नी घर पर अकेली थी। जब आढ़तियों ने उनसे संदीप द्वारा लिए गए पैसे मांगे तो महिला ने उन पर अभद्र भाषा बोलने व गाली गलौज करने के आरोप लगाए थे। महिला ने शिकायत चौकी में दी थी। शिकायत की सच्चाई जानने के लिए वीरवार को दोनों पक्षों को बुलाया गया था।

हंगामे के दौरान चौकी के बाहर लगा जाम :
चौकी में महिला हेड कांस्टेबल से अभद्र व्यवहार के दौरान हंगामा हो गया। हंगामे के दौरान चौकी के बाहर जाम लग गया। पुलिस कर्मियों ने आरोपी संदीप को हिरासत में लिया और इसके बाद बाहर आकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


भगवानगढ़ में एक महिला ने कुछ आढ़तियों पर अभद्र भाषा बोलने व धमकाने की शिकायत दी थी। जिसकी सच्चाई जानने के लिए दोनों पक्षों को चौकी बुलाया गया था। मामले में सच्चाई नहीं पाई गई। जिसपर शिकायतकर्ता का पति महिला हेड कास्टेबल का धमकाने लगा और शिकायत फाडने को कहने लगा। इसके बाद आरोपी ने उससे छेड़छाड़ की। मामले में आरोपी पर केस दर्जकर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
- एएसआई राजपाल, इंचार्ज, बुड़िया गेट चौकी, जगाधरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें