फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये मांगने पर कर्मचारी की हत्या

Fri, 04 May 2018 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर में गांव खासपुरा में स्थित ढाबे पर रुपये मांगने पर ढाबा मालिक ने खाना बनाने वाले कर्मचार की गला घोंटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में ले लिया है।  
विज्ञापन

चांदपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर नवादा निवासी शाकिर का गांव खासपुरा में लक्की पंजाबी नाम से ढाबा है। ढाबे पर नजीबाबाद क्षेत्र के गांव लालवाला धनौरा निवासी (45) अमर सिंह खाना बनाता था। वह गांव कश्मीरीपुर में अपनी बहन तुलसी के घर रहता था। अमर सिंह ढाबा मालिक शाकिर से काफी दिनों से अपने रुपये मांग रहा था। शाकिर उसे रुपये नहीं दे रहा था।
 बृहस्पतिवार शाम करीब साढे़ छह बजे ढाबे पर दोनों के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। शाकिर ने अमर सिंह की गला घोंटकर हत्या कर दी और मौके     से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व धटना की छानबीन की। 
विज्ञापन

 पुलिस ने अमर सिंह के शव    को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की     सूचना पर आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। अमर सिंह की हत्या से उसके परिजनों में कोहराम मचा है। हल्दौर थाना   प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र भड़ाना के मुताबिक हत्या के कारणों का     अभी सही पता नहीं चला है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।       उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें