फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ करना युवक को पड़ा भारी, युवती ने सरेआम की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ करना युवक को पड़ा भारी, युवती ने सरेआम की पिटाई
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुई युवक की पिटाई
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर के बाड़ी माजरा पुल पर एक युवक को युवती से छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। छेड़छाड़ पर भड़की युवती ने युवक की सरेआम पिटाई की। एक व्यक्ति ने इसका अपने मोबाइल पर वीडिया बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में आरोपी युवक पीटाई के दौरान युवती से माफी मांगते हुए नजर आ रहा है।
जानकारी अनुसार शुक्रवार सुबह एक युवती तीर्थनगर की तरफ से बाड़ी माजरा पुल से होती हुई शहर की तरफ आ रही थी। इस दौरान पीछे से आ रहे एक बाइक सवार युवक ने उससे छेड़छाड़ की और उनकी चुन्नी को गल्ले से उठाकर हवा में उड़ा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो इस पर भड़की युवती ने युवक का भाग कर पीछा कर उसे बाइक समेत गिरा दिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की। युवती ने युवक को ताबड़तोड़ एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान मौके पर भीड़ लग गई। भीड़ में खड़े एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल से युवक की पिटाई की वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गई। वीडियो में आरोपी युवक हाथ जोड़ता हुआ माफी मांगता नजर आ रहा है। माफी मांगता हुआ युवक मौके से फरार हो जाता है। हालांकि युवती ने इसकी शिकायत थाना पुलिस को नहीं दी। जिसके चलते पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

उधर, सदर यमुनानगर थाना एसएचओ राजीव मिगलनी का कहना है कि उनके पास न तो कोई सूचना आई है और न ही शिकायत। अगर शिकायत आती है तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

फोटो : 29, 30 व 31

इनसर्ट

नाबालिग व युवती से छेड़छाड़ के दो आरोपी गिरफ्तार
यमुनानगर। जठलाना में किशोरी व शहर की न्यू मार्केट में हुई युवती से छेड़छाड़ के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

जठलाना निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 12 दिसंबर को वो अपने पति के साथ यमुनानगर शादी में गई हुई थी। तब घर पर उसकी 14 वर्षीय बेटी अकेली थी। इसी दौरान गांव जठलाना निवासी मनजीत व लालछप्पर निवासी शाहरूख उसके घर में जबरन घुस गए। इस दौरान दोनों ने उसकी बेटी से छेड़छाड़ की। उसकी बेटी के शोर मचाने पर दोनों वहां से फरार हो गए। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी। 14 दिसंबर को जठलाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया था। गुरुवार देर शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छेडछाड़ के एक आरोपी मंजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा आरोपी शाहरूख पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उधर, 19 अक्टूबर को न्यू मार्केट में युवती से छेड़छाड़ करने वाले युवक खेड़ा मोहल्ला निवासी टोनी को भी शहर यमुनानगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने छेड़छाड़ की घटना तब हुई थी जब वह खेड़ा मोहल्ला में अपनी नानी के घर जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें