फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन पहले खेड़ा मंदिर और अब कालीमाता मंदिर को चोरों बनाया निशाना, ले गए लाखों रुपये का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
काली माता मंदिर से नकदी और गहने चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
बीती रात चोरों ने कस्बे के काली माता मंदिर में लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दे दिया। काली माता मंदिर के पुजारी कृष्ण कुमार ने बताया कि गुरुवार रात करीब साढे़ 9 बजे मंदिर में पूजा-पाठ करने के बाद मंदिर को ताला लगाकर अपने घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे जब वह पूजा करने के लिए मंदिर में आए तो उन्होंने देखा कि माता के मंदिर के मेन गेट का ताला टूटा है और ग्रिल भी काटी हुई है। जांच करने पर मंदिर से काफी सामान चोरी पाया गया।
विज्ञापन

पुजारी ने बताया कि मंदिर में अंदर जाकर जांच करने पर माता का चांदी का छतर, माता के नाक की नाथ, गले का हार व कानों की बालियां और माता के गले से नोटों का हार भी चोरी था। पुजारी के अलावा सुबह मंदिर में पूजा करने रवि भूषण, कुलदीप सिंगला जोनी, सरपंच चंद्रमोहन कटारिया, अश्वनी भी पहुंचे। सरपंच चंद्रमोहन कटारिया ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम टीम की मदद से मौके से तथ्य जुटाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें