फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के साथ मारपीट कर छीनी 55 सौ रुपये की नकदी व मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक के साथ मारपीट कर छीनी 55 सौ रुपये की नकदी व मोबाइल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर के पुराना हमीदा में काम समाप्त कर घर लौट रहे युवक के साथ कॉलोनी के ही दो युवकों ने मारपीट की। युवक का आरोप है कि आरोपियाें ने उससे 55 सौ रुपये की नकदी व उसका मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने युवक की शिकायत पर दोनों आरोपी युवकाें के खिलाफ केस दर्जकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुराना हमीदा की खड्डा कॉलोनी निवासी संदीप कुमार ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती तीन दिसंबर की रात साढ़े आठ बजे वह काम खत्म करके घर लौट रहा था। जब वह हमीदा में पहुंचा तो रास्ते में उसे कालोनी के सोनू और भोला मिले। आरोपियों ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसके पास से 55 सौ रुपये व मोबाइल भी छीन लिया। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वह किसी तरह घर पहुंचा और घटना के बारे परिजनों को बताया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर देर शाम सोनू को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी एएसआई सोमनाथ का कहना है कि दूसरे आरोपी युवक की तलाश जारी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें