फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदारी से लौटा परिवार तो फंदे पर लटका मिला बीटेक छात्र का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्तेदारी से लौटा परिवार तो फंदे पर लटका मिला बीटेक छात्र का शव
विज्ञापन

घटना के समय रिश्तेदारी में गया हुआ था परिवार, कैंप के न्यू पार्क के नजदीक की घटना
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया, मंगलवार को होगा पोस्टमार्टम
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। कैंप के मुख्य बाजार स्थित न्यू पार्क के नजदीक घर में बीटेक के छात्र का शव फंदे पर लटका मिला। घटना के परिजन किसी काम से रिश्तेदारी में गए हुए थे। घर पर कोई नहीं था। सूचना मिलने पर गांधी नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। जिससे छात्र की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

कैंप निवासी मोहित (21) रादौर के जेएमआईटी संस्थान में बीटेक का छात्र था। सोमवार को उसके परिवार के सभी सदस्य किसी जरूरी काम से रिश्तेदारी में गए हुए थे। इस दौरान वह घर पर अकेला था। सोमवार देर शाम जब परिजन घर लौटे तो उन्हें मोहित नहीं मिला। उन्होंने आवाज भी लगाई परंतु कोई जवाब नहीं मिला। परिजनों ने दरवाजा खोल कर कमरे में देखा तो मोहित का शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ था। यह देखते ही सब हैरान रह गए। उन्होंने शोर मचा दिया और पुलिस को सूचना दी। आस पड़ोस के लोग भी काफी संख्या में वहां इकट्ठा हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही गांधी नगर चौकी इंचार्ज राजपाल व अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और जांच की। पुलिस जांच में मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं मिला। गांधी नगर चौकी इंचार्ज राजपाल का कहना है कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को होगा।
विज्ञापन

नोट : पहले भी गई फंदे पर लटके मिले ऑटो चालक की खबर भी इसमें इनसर्ट की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें