फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन करने पर पांच लोगों पर केस, दो जेसीबी जब्हत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अवैध खनन करने पर पांच लोगों पर केस, दो जेसीबी जब्त
बेलगढ़ घाट के नजदीक अवैध खनन की सूचना पर खनन अधिकारी ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। गांव बेलगढ़ के नजदीक अवैध खनन करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से दो जेसीबी जब्त की है। अभी आरोपी खनन तस्कर फरार हैं।
विज्ञापन

माइनिंग इंस्पेक्टर ओमदत्त शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव बेलगढ़ घाट के नजदीक कुछ लोग जेसीबी द्वारा अवैध खनन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही उसने टीम का गठन किया और उक्त स्थान पर दबिश दी। विभागीय टीम को आता देखकर आरोपी खनन तस्कर जेसीबी मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से दोनों जेसीबी को जब्त कर लिया। मौके से फरार हुए खनन तस्करों की पहचान गांव बल्लेवाला निवासी नकली, अरुण, साहब सिंह स्क्रीनिंग प्लांट बेलगढ़ निवासी शौकीन, असलम व रामू के रूप में हुई। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई ओमप्रकाश का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें