फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-तेज रफ्तार का कहर जारी- भैयादूज पर दो हादसों तिलक कराने जाते आधा दर्जन लोग जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
-तेज रफ्तार का कहर जारी-
भैयादूज पर दो हादसों में तिलक कराने जा रहे आधा दर्जन लोग जख्मी
बिलासपुर के गांव ज्ञानेवाला के समीप रेत-बजरी से भरे डंपर ने मारी ऑटो में टक्कर, चालक समेत छह लोग गंभीर
जगाधरी-बिलासपुर मार्ग पर प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजा हुए जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर/बिलासपुर। कई परिवारों के लिए भैयादूज पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई, जब शनिवार सुबह अलग-अलग स्थानों पर दो हादसों में तिलक कराने जा रहे करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बिलासपुर के गांव ज्ञानेवाला के समीप रेत से भरे डंपर की टक्कर से ऑटो चालक व उसमें सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं, जगाधरी-बिलासपुर मार्ग पर प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजा जख्मी हुए। घायलों में ऑटो चालक व दो महिलाओं को छोड़ आधा दर्जन लोग अपनी बहनों से तिलक कराने जा रहे थे। दोनों हादसों में तेज रफ्तार बड़ी वजह बनी। दोनों मामलों में पुलिस ने घायलों के बयान पर आरोपी चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
शनिवार सुबह गांव पाबनी से एक ऑटो चालक ऑटो में यात्रियों को लेकर बिलासपुर की ओर निकला था। जैसे ही ऑटो गांव ज्ञानेवाला के समीप पहुंचा तो सामने से आए रेत-बजरी से भरे डंपर ने ऑटो को टक्कर मारी। हादसे में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ। ऑटो चालक गौरव समेत गांव ससौली माजरी निवासी गुरदेवी, विक्रम, विक्की, रीना व गांव मिर्जापुर निवासी शेखर गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो में टक्कर के बाद अनियंत्रित डंपर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के दौरान हुए धमाके और लोगों की चीख सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए और घायलों को बिलासपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। जहां से ऑटो चालक गौरव व शेखर की हालत गंभीर होने के कारण यमुनानगर के ट्रॉमा सेंटर दाखिल कराया गया। हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने डंपर व ऑटो को कब्जे में लेकर घायलों के बयान दर्ज किए। डंपर चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

इनसर्ट
बस की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर
जगाधरी-बिलासपुर मार्ग पर हुआ हादसा, भैयादूज का तिलक कराने जा रहे थे दोनों
यमुनानगर। काठवाला से बाइक पर रटौली जा रहे चाचा-भतीजा को जगाधरी बिलासपुर मार्ग पर प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

काठवाला निवासी 35 वर्षीय बलराम अपने भतीजे 14 वर्षीय मुकेश के साथ रटौली जा रहा था। रटौली में बलराम अपनी बहन से भैयादूज का तिलक कराने जा रहा था। जब वे जगाधरी के समीप सभ्रवाल अस्पताल के समीप पहुंचे तो एक प्राइवेट बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी बस चालक मौके से बस समेत फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बस का नंबर नोट किया वहीं दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जगाधरी सिविल अस्पताल रेफर किया गया। यहां भी उनकी हालत में कोई सुधार न होता देख चिकित्सकों ने उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।
फोटो-5 से 10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें