दो के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज
सनौली। गांव झांबा में सोनू के साथ प्लॉट के विवाद के चलते दो युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल सोनू को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया। जिस पर घायल सोनू के बयान पर गांव नवादा निवासी अनिल और सुनील के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया हैं। सोनू ने बताया कि वक गांव में एक दुकान पर खड़ा था। उसको गांव नवादा निवासी अनिल और सुनील ने पकड़ लिया और उसको मारपीट कर घायल कर दिया। सनौली थाना पुलिस ने घायल सोनू के मेडिकल होने पर उसके बयान पर गांव नवादा निवासी अनिल और सुनील के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है।