फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंकलाब मंदिर में शहीदों की प्रतिमा को किया खंडित, रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
इंकलाब मंदिर में शहीदों की प्रतिमा को किया खंडित, रोष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर/रादौर। गांव गुमथला राव में अब अमन का आग लगाने की कोशिश की गई। इंकलाब मंदिर गुमथला में मंगलवार को असामाजिक तत्वों ने शहीद ए आजम भगत सिंह और उधम सिंह कांबोज की प्रतिमाओं को ईंटे मारकर खंडित कर दिया और राष्ट्रीय ध्वज को फेंक दिया। इससे ग्रामीण खफा हो गए। लोगों ने मामले की शिकायत थाना जठलाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएफएल टीम को प्रतिमा तोड़ने की जांच करने के लिए मौके पर भेजा। टीम ने मौके से सबूत जुटाए।
पुलिस ने इंकलाब मंदिर गुमथला राव के संस्थापक एडवोकेट वरयाम सिंह की शिकायत पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध धार्मिक भावनाओं को भड़काने और चोरी का मामला दर्ज किया है। वहीं, मामले को लेकर बुधवार को सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण थाना जठलाना प्रभारी हर दीपेंद्र सिंह से मिले। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से प्रतिमा खंडित करने वाले लोगों के खिलाफ धारा 124 ए के तहत देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह बड़े पुलिस अधिकारियों से इस संदर्भ में बातचीत करके कड़ी कार्रवाई करेंगे। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो दिन तक देशद्रोह का मामला दर्ज नहीं हुआ और प्रतिमा खंडित करने वालों को नहीं पकड़ा गया तो ग्रामीण अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

गांव में नहीं बंटे लड्डू
इंकलाब मंदिर गुमथला राव के संस्थापक एडवोकेट वरयाम सिंह ने बताया कि हिंदुस्तान में शहीदों का केवल एक मंदिर गांव गुमथल राव में है। जहां शहीदों की पूजा की जाती है। गत 14 अगस्त की रात को इंकलाब मंदिर गुमथला को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सजाया गया था। सोमवार रात को असामाजिक तत्वों ने शहीदे आजम भगत सिंह और शहीद उधम सिंह कांबोज की प्रतिमा को ईंटें मारकर खंडित कर दिया। वहीं, इंकलाब मंदिर में लगे तिरंगे को भी फेंक दिया। मंगलवार की सुबह जब गांव के लोग स्वतंत्रता दिवस मनाने सुबह सात बजे इंकलाब मंदिर में गए तो ग्रामीणों ने देखा कि प्रतिमा खंडित कर दी गई हैं। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने लाए गए लड्डू तक नहीं बांटें। इस बारे में थाना जठलाना प्रभारी हर दीपेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

-सोशल मीडिया पर हुआ पोस्ट, लोगों ने जताया गुस्सा
इंकलाब मंदिर गुमथला में शहीद भगत सिंह और उधम सिंह की प्रतिमा को खंडित किए जाने पर यह मामला सोशल मीडिया में छाया रहा। सोशल मीडिया पर प्रतिमा खंडित किए जाने के मामले को लेकर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। वहीं सरकार से लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें