फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन दिलवाने के नाम पर ठगी करनेे वाले शख्स को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोन दिलवाने के नाम पर ठगी करनेे वाले शख्स को पकड़ा
विज्ञापन

यमुनानगर। पीले राशन कार्ड पर लोन दिलाने के नाम पर लोगों से रकम ऐंठने वाले एक व्यक्ति को कैंप क्षेत्र में पार्षद के पति ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कैंप निवासी रामकिशन के पास शुक्रवार दोपहर को एक व्यक्ति आया। उसने खुद को नगर निगम कर्मचारी बताते हुए कहा कि वह कच्चे मकानों को पक्का करने के लिए एक लाख 70 हजार रुपये का लोन पास करवा दूंगा। इसके एवज में उसने 10 हजार रुपये खर्च बताया और तीन हजार रुपये एडवांस में मांगे। रामकिशन को उस व्यक्ति पर शक हुआ और उसने पार्षद सुशल जावला के पति अमन जावला को मौके पर बुलाया। अमन ने मौके पर आकर उससे पूछताछ की। व्यक्ति संदिग्ध लगने पर उन्होंने गांधी नगर चौकी पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस उसे अपने साथ ले गई। पुलिस के पास लोन के नाम पर ठगी करने की एक शिकायत पहले भी आई हुई थी। पुलिस ने जम्मू कॉलोनी निवासी शिकायतकर्ता मांगेराम को मौके पर बुलाया। मांगेराम ने उस व्यक्ति को पहचान लिया और बताया कि इसने लोन के नाम पर उनसे पांच हजार रुपये लिए थे। पुलिस पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें