फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच कर रही पुलिस टीम की जिप्सी को टक्कर मार भागे शराब तस्कर, कुछ दूरी पर छोड़ी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच कर रही पुलिस टीम की जिप्सी को टक्कर मार भागे शराब तस्कर, कुछ दूरी पर छोड़ी कार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। फर्कपुर क्षेत्र के रटौली टी प्वाइंट पर चेकिंग कर रही पुलिस टीम की जिप्सी को कार सवार शराब तस्करों ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद आरोपी शराब तस्कर भाग निकले। पुलिस ने जब पीछा किया तो आरोपी कुछ दूरी पर कार छोड़ वहां से भाग गए। कार से दस पेटी देशी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात शराब तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फर्कपुर एसएचओ राकेश कुमार ने बताया कि रविवार देर शाम फर्कपुर पुलिस के दो पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड रटौली टी प्वाइंट के नजदीक वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान एक तेज गति से आई कार आती हुई दिखाई दी, जब पुलिस कर्मियों ने कार को रुकने का इशारा किया तो आरोपी कार चालक पुलिस जिप्सी को टक्कर मारते हुए भाग गए। टक्कर मारने के बाद आरोपी कार सहित कांसापुर की तरफ भागने लगे। पुलिस ने आरोपियों को पीछा किया। इस दौरान आरोपी कांसापुर के अंदर घुस गए और कार को वहीं छोड़ मौके से भाग गए। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसके अंदर से 10 देसी शराब की पेटियां बरामद की गई। मामले में फिलहाल अज्ञात के खिलाफ अवैध शराब तस्करी और पुलिस जिप्सी को टक्कर मारने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें