फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ सुंघा कर दसवीं कक्षा के छात्र को किया अगवा

Fri, 27 Nov 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला /यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अंबाला निवासी नरेश कुमार ने शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका लड़का युवराज सिंह कैंप स्थित निजी स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ता है। 24 नवंबर की सुबह वह घर से स्कूल के लिए बस में आ रहा था। यमुनानगर बस स्टैंड पर वह बस से उतरकर स्कूल में जाने के लिए ऑटो में बैठ गया। ऑटो में उसके पास एक अन्य युवक भी बैठा था। रास्ते में ऑटो में सवार अज्ञात युवक ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया। जिससे युवराज बेहोश हो गया। बुधवार अलसुबह करीब चार बजे लोगों ने युवराज को करनाल में सड़क किनारे झाडियों में पड़ा देखा और उसकी जेब से सात सौ रुपये की नगदी गायब थी।
विज्ञापन


लोगों ने घटना की सूचना करनाल पुलिस को दी। पुलिस ने उसे उठाकर उसका इलाज करवाया। जब वह होश में आया तो उसने फोन पर उसे सूचना दी। सूचना मिलते ही वह करनाल पहुंचा और अपने लड़के युवराज को साथ लेकर यमुनानगर पहुंचा। उसने घटना की सूचना यमुनानगर पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात युवक के खिलाफ आईपीसी 328 व 365 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी एसआई सुभाष चंद ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपी का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें