फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव

Tue, 09 Jun 2015 12:27 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की हत्या कर शव खेड़ा गांव के लिंक रोड पर नाई की दुकान के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। अब तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र करीब 26 साल है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज शव को जगाधरी के सरकारी अस्पताल में रखवाया है।
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी बरखा राम ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि खेड़ा गांव के लिंक रोड पर स्थित नाई की दुकान के पीछे झाड़ियों में एक युवक का शव खून में लथपथ पड़ा हुआ है। डीएसपी राजेश कुमार, सदर थाना प्रभारी बरखा राम, सीआईए स्टाफ तथा सीन ऑफ क्राइम टीम ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त होने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पहचान मिटाने की कोशिश
युवक की पहचान न हो इसके लिए हमलावरों ने उसके मुंह पर पत्थरों तथा ईंटों से कई प्रहार किए हैं। खून में लथपथ पत्थर शव के पास ही पड़े मिले। इसके अलावा मृतक के शरीर पर कई जगहों पर चोटों के निशान हैं। इतना ही नहीं शव के गले में बेल्ट डालकर उसे काफी दूर तक घसीटा भी हुआ है।
विज्ञापन


लोकल ही प्रतीत होता है युवक
पुलिस की मानें तो मृतक लोकल प्रतीत हो रहा है। सदर थाना प्रभारी बरखा राम ने बताया कि घटनास्थल को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमलावरों तथा मृतक के बीच खेड़ा गांव के पास कहासुनी हुई होगी। जिसके बाद हमलावरों ने उसे मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को शिनाख्त के लिए सरकारी अस्पताल में रखवाया गया है।
बरखा राम, सदर जगाधरी, थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें