फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्तिदारी में गया था परिवार, चोरों ने ताले तोड़ घर से नकदी समेत हजारों के गहने चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
बुड़िया थाना क्षेत्र के गांव साबापुर में चोरों ने घर के ताले तोड़ वहां से 10 हजार की नकदी समेत करीब 8 हजार के गहने चोरी कर लिए। चोरी के समय परिवार रिश्तेदारी में गांव दोहली गया हुआ था। जब परिवार वहां से घर वापस लौटा तो घर के ताले टूटे मिले। पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव साबापुर निवासी रमेश पाल ने बुड़िया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। 21 जनवरी को वह अपने परिवार सहित रादौर के गांव दोहली स्थित अपनी रिश्तेदाी में गया था। वहां जाने से पहले उन्होंने घर को ताला लगाया था। देर शाम जब वे रिश्तेदारी से घर लौट तो उन्होंने देखा कि घर के ताले टूटे हुए पड़े है। अंदर जाकर देखा तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। जिसके अंदर से सामान गायब था। जांच करने पर अलमारी के अंदर से एक सोने की चैन, एक सोने की अंगूठी, चांदी की पाजेब, चुटकियां, 10 हजार रुपये की नकदी, मोबाइल व अन्य सामान गायब था। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और संदिग्ध स्थानों की जांच की। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें