क्षेत्र के गांव अलाहर में 45 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाते हुए शव को परिजनों के हवाले कर दिया। गांव अलाहर निवासी जोगिंद्र सिंह (45) ने रोज की तरह बुधवार रात को अपने कमरे में सोया था।
वीरवार की सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने उसे आवाज दी। लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। जब परिजनों ने दरवाजा खोलकर देखा तो उसका शव कमरे में छत पर लगे कुंडे में फंदे से लटका हुआ था। व्यक्ति ने यह कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक जोगिंदर सिंह दो लड़कों का पिता था और गांव में बढ़ई (कारपेंटर) की दुकान चलाता था।