फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का कहर: यमुनानगर में पार्षद मिलीं संक्रमित, बुखार से दो महिलाओं की मौत

Sun, 31 Oct 2021 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर

सार

डेंगू ने हालात चिंताजनक बना दिए हैं। यमुनानगर में एक पार्षद भी अब इससे संक्रमित मिली हैं। जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, दो महिलाओं की मौत डेंगू से होने की बात सामने आई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में फॉगिंग करवाकर अस्पताल से रिपोर्ट ली जाएगी।
 
विज्ञापन
लारवा की तलाश करता स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर में डेंगू का डंक तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। वार्ड नंबर-13 में बुखार से दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों निजी अस्पताल में भर्ती थीं। परिजनों के अनुसार चिकित्सकों ने उन्हें डेंगू पॉजिटिव बताया था। वहीं, वार्ड नंबर-13 की पार्षद निर्मल चौहान भी डेंगू की चपेट में हैं। निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें डेंगू पॉजिटिव बताया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है। जिले में अब कुल 172 डेंगू के मरीज हैं। वार्ड नंबर-13 की पार्षद निर्मल चौहान ने बताया कि उनकी कॉलोनी की महिला दयावंती को कुछ दिन पहले बुखार आया था, जिसके बाद उसकी तबीयत तेजी से गिरती चली गई। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-Petrol Diesel Price: हरियाणा में 106.27 रुपये प्रति लीटर हुआ पेट्रोल का भाव, 98.27 रुपये बिक रहा डीजल

छह हजार घरों से मिल चुका लारवा
पार्षद के अनुसार उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था, वहां तीन दिन पूर्व उसकी मौत हो गई है। वहीं, शुक्रवार को कॉलोनी की ही लक्ष्मी की भी मौत हो गई। पार्षद ने बताया कि उनका निजी अस्पताल से इलाज चल रहा है और डॉक्टर ने डेंगू बताया था। स्वास्थ्य विभाग डेंगू से मौत नहीं मान रहा है। वहीं, जिले में डेंगू की स्थिति दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। त्योहारों के बीच डेंगू ने पांव पसार लिए हैं। हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब तक जिले में साढ़े छह हजार घरों से लारवा मिल चुका है। पांच हजार से अधिक लोगों को नोटिस दिए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी सर्वे कर रही है। 
विज्ञापन


मुख्य मार्ग पर हो रही फॉगिंग
नगर निगम की ओर से शहर में फॉगिंग करवाई जा रही है। बावजूद इसके हर दिन केस बढ़ रहे हैं। वार्ड-13 की पार्षद निर्मल चौहान ने कहा कि तीन दिन पूर्व महिला की मौत के बाद उन्होंने क्षेत्र में फॉगिंग करवाने के लिए कहा था। इस पर निगम कर्मचारी आए और सिर्फ तीन घंटे में फॉगिंग पूरी कर दी। कर्मचारियों ने कॉलोनी की मुख्य सड़क पर ही फॉगिंग की। पहले वह कर्मचारियों के साथ जाकर फॉगिंग करवाती थी, जिसमें तीन दिन लग जाते थे। फॉगिंग के बाद भी लगातार डेंगू के मरीजों में इजाफा हो रहा है। इस संबंध में निगमायुक्त अजय तोमर का कहना है कि शहर में नियमानुसार फॉगिंग करवाई जा रही है। इसमें कोताही की कोई गुंजाइश नहीं है। यदि ऐसा हो रहा है तो जांच कराकर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-अंबाला में डेंगू का डंक: एक बेड पर दो-दो मरीज, बेड नहीं मिल रहा तो स्ट्रेचर पर करा रहे उपचार

जम्मू कॉलोनी में दो महिलाओं की मौत संबंधी विभाग के पास कोई सूचना नहीं आई है। संबंधित अस्पताल से जानकारी ली जाएगी। फिलहाल उनके पास अभी तक डेंगू से मौत का कोई मामला नहीं आया है। जानकारी लेकर क्षेत्र में फॉगिंग करवाई जाएगी।
-डॉ. वागेश गुटेन, जिला मलेरिया अधिकारी
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें