फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने दी 155 करोड़ की सौगात, शहर के विकास की बढ़ेगी रफ्तार

विज्ञापन
CM gave a gift of 155 crores, the pace of development of the city will increase - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जगाधरी अनाजमंडी में आयोजित हरियाणा प्रगति रैली में नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी, रादौर नगर पालिका और साढौरा नगर पालिका को विकास कार्यों के लिए 155 करोड़ रुपए की सौगात दी है। 155 करोड़ रुपए की सौगात मिलने से ट्विनसिटी, रादौर व साढौरा में विकास की रफ्तार बढ़ेगी। मेयर मदन चौहान ने शहर के विकास के लिए करोड़ों की सौगात देने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया है। इससे पूर्व मेयर मदन चौहान खुद ऑटो चलाकर लगभग 600 ऑटो के काफिले के साथ रैली स्थल तक पहुंचे।
विज्ञापन

इससे पूर्व शहर के हर वार्ड से सैकड़ों की संख्या में लोग ऑटो में सवार होकर मेयर हाउस पहुंचे। मेयर हाउस में सभी नागरिकों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। यहां से फूलों से सजे ऑटो को मेयर मदन चौहान ने खुद चलाया। उनके पीछे सैकड़ों ऑटो का काफिला मेयर हाउस से रैली स्थल की ओर रवाना हुआ। नेहरू पार्क, प्यारा चौक, मधु चौक, कन्हैया साहिब चौक से होते हुए मेयर मदन चौहान का काफिला रैली स्थल पर पहुंचा। यहां पहुंचकर मेयर ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का स्वागत किया और नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी, रादौर नगर पालिका व साढौरा नगर पालिका को विकास के लिए 155 करोड़ की सौगात देने पर आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें