फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कंपनी की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर लगाई चपत

Tue, 29 Oct 2024 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। पार्सल को डिलीवर करने के लिए वोलमो कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने के नाम पर वीना नगर कैंप निवासी गौरव से एक लाख 22 हजार रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
गौरव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी कैंप बाजार में मोबाइल व सीएससी सेंटर की दुकान है। वह अपने काम को बढ़ाना चाहता था। इसलिए उसने पार्सल डिलीवर करने के लिए वोलमो कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने के लिए कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर रजिस्टर करने के लिए जानकारी डाली। उसके पास 22 जून को एक मेल आई। जिसमें फ्रेंचाइजी लेने के लिए एप्लीकेशन फार्म था।
विज्ञापन

मेल भेजने वाले का नाम संजय केडिया था। उसने फार्म को प्रिंट करके उसी ईमेल आईडी पर भेज दिया। 27 जून को उसके पास ईमेल आई कि उसकी फ्रेंचाइजी की एप्लीकेशन वेरीफाई हो गई है। तब उसे मेल पर बताया गया कि इसके लिए उसे साढ़े 15 हजार रुपये जमा करवाने होंगे। उसने 28 जून को साढ़े 15 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी ने एक जुलाई को ईमेल भेजकर उसे 29780 रुपये एग्रीमेंट फीस जमा करवाने को कहा।
विज्ञापन

उसने आरोपी पर विश्वास करके यह पैसे जमा करवा दिए। इसके बाद आरोपी ने 57172 रुपये ट्रांसफर करवाए। इस प्रकार आरोपी ने उससे अलग-अलग करके एक लाख 22 हजार रुपये जमा करवा लिए। 26 जुलाई को उसके पास ईमेल आई कि उसके पास कंपनी की एक टीम आएगी और सिस्टम सेटअप करेगी। मगर उसके पास न तो कोई टीम आई और न ही आरोपी ने पैसे वापस किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें