खंड के एक गांव की नाबालिग लड़की के पिता ने गांव के युवक पर बेटी से अश्लील हरकत करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि वह मजदूरी करता है। छह जुलाई की रात परिवार के सदस्य खाना खाकर कमरों में सोने के लिए चले गए। करीब पौने एक बजे उसके भाई ने फोन पर बताया कि गांव का एक लड़का देर रात उसके घर से उनकी लड़की को नशीला पदार्थ सुंघा कर कहीं ले गया है। वह बेटी की तलाश में गांव के खेतों की तरफ निकल गया। सुबह चार बजे गांव के ओम प्रकाश के नलकूप के समीप गांव का लड़का उसकी लड़की को साथ लेकर आता हुआ दिखाई दिया। उसने युवक से पूछताछ की तो वह उसे धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर युवक के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।